तेलंगाना के सूर्यापेट ज़िले में बुधवार तड़के कोडाड मंडल के डोराकुंटा इलाके के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस रोड पर खड़ी कंटेनर लॉरी से टकरा गई। बस में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब प्राइवेट बस हैदराबाद से एलुरु जा रही थी। उस समय बस में 42 यात्री सवार थे।

बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त 

यह हादसा कोडाड मंडल के डोराकुंटा इलाके के बाहरी हिस्से में हुआ। मरने वालों में पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी, तभी वह खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

सीएम ने जताया शोक

वहीं, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव बेहतर इलाज मिले। उन्होंने अधिकारियों को घायलों की हालत पर बारीकी से नज़र रखने का भी निर्देश दिया है।  

 खबर अपडेट की जा रही है…. 





Source link

Write A Comment