उत्तर प्रदेश के शामली जिले से अपराध की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। हरियाणवी एक्टर व सिंगर अंकित बालियान की शामली में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, अंकित बालियान को जिम से बाहर निकलते वक्त गोली मार दी गई है। हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। आइए जानते हैें कि कैसे हुई ये हत्या और अब तक इस घटना के बारे में क्या कुछ जानकारी मिली है।
क्या है पूरा मामला?
शामली सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में दिन छिपाते हरियाणा के सिंगर एक्टर अंकित बालियान की अज्ञात दर्जन बदमाशों ने गोलियों से भुनकर हत्या की। हरियाणा सिंगर जिम से वर्कआउट कर अपनी स्कार्पियो कार से साथी के साथ घर जा रहे थे। सदर कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने सिटी के वर्मा मार्केट के सामने शव को रखकर जाम लगाया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाये हैं। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है।
कैसे हुई हत्या?
आपको बता दें कि मामला जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के मोहल्ला आर्यपुरी का है जहां पर हरियाणवी कलाकार (सिंगर व एक्टर) अंकित बालियान की अज्ञात हमलावरों ने दर्जनों गोलीयां चलाकर निर्मम हत्या कर दी। सभी बाइक सवार आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब अंकित बालियान शामली में कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी नालापाठी स्थित एक जिम से वर्कआउट करके वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के बोनट पर चढ़कर एक के बाद एक ताबड़तोड़ दर्जनों गोलियां से भून कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद से जनपद शामली मे दहशत का माहौल है।
परिजनों ने हाईवे मार्ग पर जाम लगाया
हरियाणवी कलाकार की हत्या की सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस और तमाम आल्हा अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। वह शाम के समय शहर में आज अपना वर्कआउट करने के लिए पहुंचे थे। उसी समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। अंकित बालियान के परिजनों का कहना है कि आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए और घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए। घटना से नाराज होकर परिजनों ने पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिया है। स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर है।
अंकित बालियान के बारे में जानिए
जानकारी के अनुसार, एक्टर व सिंगर अंकित बालियान शामली के बंतीखेडा गांव के मूल निवासी थे। वह हरियाणा के रोहतक व सोनीपत में रहकर बतौर सिंगर-एक्टर काम करते थे। अंकित बालियान का सबसे हिट गाना- “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान, जज के भी आवेंगे पसीने देखिये” था जो कि काफी हिट हुआ था। हरियाणा उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। अंकित इस बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ने वाले थे और वह उसकी पूरे तरीके से तैयारी में जुटे हुए थे। आपको बता दें कि इससे पहले यूपी के मेरठ से चौंकाने वाली वारदात सामने आई थी। यहां एक शख्स ने उसकी Ex-गर्लफ्रेंड की किसी और लड़के से शादी करने में मदद करने वाले की हत्या कर दी।
पुलिस ने क्या बताया?
एक्टर व सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि “घटना की सूचना करीब शाम 7:00 बजे मिली थी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके से सबूत इकट्ठा कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। हरियाणा के किसी विवाद की भी बात सामने आई है, उस पर भी जांच पड़ताल की जा रही है। हमलावर दो बाइक पर आए थे जिन्होंने बाइक खड़ी कर घटना को अंजाम दिया और फिर बाइक के माध्यम से मौके से फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।” (रिपोर्ट: श्रवण पंडित)
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में दलित नाबालिग से ब्लैकमेलिंग और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार
लड़की के घरवालों ने दी इश्क की खौफनाक सजा? नहर किनारे रजाई के खोल में बंधा मिला युवक