मध्य प्रदेश के उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र में डबल मर्डल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना कनीपुरा क्षेत्र में लक्की दरबार ढाबे के पास की बताई जा रही है। बुधवार देर रात जिन लोगों के बीच में मुख्य विवाद हुआ वह करणी सेना से जुड़े हुए हैं। घटना में राहुल सिंह और जितेंद्र सिंह की हत्या हुई है। वहीं, इसी गुट के पप्पू जाट और श्रवण कुमार राव घायल है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। 

विवाद की मुख्य वजह क्या?

करणी सेना के पद को लेकर हुई कहासुनी को विवाद का कारण बताया जा रहा है। हालांकि जब यह हत्याकांड हुआ तब दोनों गुटों के लोग साथ में खाना खा रहे थे और पुराने विवाद को लेकर समझौते की बात कर रहे थे। लेकिन खाना खाने के बाद फिर विवाद शुरू हो गया और यह घटनाक्रम हुआ।

आरोपी ने राहुल के भाई को किया फोन

मृतक राहुल सिंह के मामा हेमंत सिंह चौहान ने बताया कि रात करीब 11  बजे राहुल के भाई के मोबाइल पर शक्ति सिंह ने फोन किया और कहा कि तेरे भाई को बचा सके तो बचा लेना। राहुल के भाई ने अपने मामा को बताया। पूरे परिवार को यह सूचना मिलने के बाद सभी लोग राहुल को बचाने पहुंचे। जब वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। मौके पर राहुल और उसका मित्र जितेन्द्र लहूलुहान पड़े थे और उनके शरीर पर चाकू-तलवार के घाव थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इन्हीं के दो अन्य साथी पप्पू जाट और श्रवण कुमार घायल हो गए।

Image Source : REPORTER INPUTकनीपुरा क्षेत्र में लक्की दरबार ढाबे के पास हुई वारदात।

समझौते के लिए बुलाया, धोखे से कर दी हत्या

यह भी बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी आरोपी शक्ति सिंह और मृतक राहुल सिंह के बीच कुछ विवाद हुआ था। इसी विवाद में समझौते के लिए शक्ति सिंह ने राहुल को बुलाया और धोखे से हमला कर हत्या कर दी। खास बात तो यह है कि हत्या के पहले सभी ने एक साथ खाना भी खाया था। कुछ मामूली कहासुनी हुई तो शक्ति सिंह ने अपने साथी सोनू बंजारा, अन्ना, अर्पित, रमेश व अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। यहां हमलावरों की संख्या 10 से 15 बताई जा रही है जिनके पास चाकू व तलवार थे

महत्वपूर्ण बात यह है कि मृतक के मामा हेमंत सिंह चौहान का कहना है कि आरोपी सोनू बंजारा भू माफिया है और भाजपा के एक विधायक से जुड़ा हुआ है। वह अपनी कार पर विधायक भी लिखता है।

पुलिस की कार्रवाई

मामले में थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि मृतक और आरोपी साथ में बैठकर खाना खा रहे थे। पुराना विवाद सुलझा रहे थे लेकिन फिर से झगड़ा शुरू हो गया। शक्ति सिंह ने अपने अन्य साथी अर्पित, रमेश, सोनू बंजारा, अन्ना सहित अन्य लोगों को बुलाया और राहुल व उसके साथियों पर हमला कर दिया। पूर्व में भी करनी सेना के पदों को लेकर भी विवाद हो चुका है। घायल श्रवण कुमार के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। पांच लोग नामजद आरोपी है, शेष अन्य आरोपी बनाए गए हैं । कुछ लोगों को राउंडअप किया है और पूछताछ जारी है।

(रिपोर्ट- प्रेम डोडिया)

यह भी पढ़ें-

22 साल बाद इंसाफ! सपा सांसद के प्रतिनिधि समेत 4 सगे भाइयों को उम्रकैद, आशीष मौर्य को दिनदहाड़े मारी थी गोली

‘मुझे पता था इमरान ही है’, भाई की बात सच साबित; शाम 5 बजे मुस्कान के घर में घुसता जिम ट्रेनर CCTV में कैद





Source link

Write A Comment