Last Updated:

रक्षाबंधन पर दिल्ली के मौजपुर स्थित शगुन स्वीट्स ने ‘सुपरपावर पैक’ घेवर लॉन्च किया है. यह घेवर शुद्ध देसी घी, चिलगोजा और केसर से तैयार किया गया है. इसका स्वाद लाजवाब है और यह बेहद सेहतमंद है. लोग इसे उपहार के रूप में मुंबई तक भेज रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्लीः घेवर तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन इस बार दिल्ली एनसीआर के मार्केट में खास घेवर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे सुपरपावर पैक घेवर कहा जा रहा है. इसे मुंह में रखते ही यह पूरी तरह से घुल जाता है. उसकी खासियत यह है कि इसे चिलगोजा से बनाया गया है. उसमें केसर का फ्लेवर डाला गया है. इस वजह से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. इसे सुपर पावर पैक इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसमें चिलगोजा जैसा महंगा और प्रीमियम ड्राई फ्रूट डाला गया है.

इस वजह से लोग इसे पसंद कर रहे हैं. ऊपर से इसमें डाला गया केसर का फ्लेवर भी काफी लोगों को पसंद आ रहा है. लोग इस घेवर को खास तौर पर गिफ्ट के आइटम के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. इस रक्षाबंधन इस खास ड्राई फ्रूट्स और चिलगोजा से बनाए गए घेवर को लांच किया है दिल्ली के मौजपुर स्थित शगुन स्वीट्स ने जिनकी ओर से इस घेवर को शुद्ध देसी घी में बनाया गया है.

लाजवाब है इसका स्वाद
शगुन स्वीट्स मौजपुर की सदस्य जिज्ञासा ने बताया कि यह घेवर इसलिए खास है क्योंकि इसे शुद्ध देसी घी में बनाया गया है. यह प्रीमियम घेवर है जो खास मार्केट में मिल रहे हैं उनसे बहुत अलग है. इसे रक्षाबंधन के लिए लॉन्च किया गया है. इसे पहली बार लॉन्च किया गया है. इसे पूरी तरह से चिलगोजा जैसे प्रीमियम ड्राई फ्रूट से बनाया गया जो स्वाद के साथ ही सेहत भी देते हैं. इसमें केसर डाला गया है. केसर भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. केसर और चिलगोजा दोनों के फ्लेवर से मिलकर इस घेवर को बनाया गया है, जिस वजह से यह घेवर काफी स्वादिष्ट है और लोगों को स्वाद के साथ ही सेहत भी दे रहा है. इसकी कीमत अलग-अलग है. यानी किलो के हिसाब से कीमत रखी गई है.

मुंबई तक भेज रहे लोग
शगुन स्वीट्स के मालिक मुकेश बंसल ने बताया कि इस बार इस घेवर की बहुत ज्यादा डिमांड है. लोग मुंबई तक भेज रहे हैं. इस घेवर को खास तौर पर प्रीमियम क्लास के लिए बनाया गया है, जो लोग महंगा घेवर खरीदना पसंद करते हैं उनके लिए बनाया गया है. खास तौर पर रक्षाबंधन के लिए तैयार किया गया है, क्योंकि रक्षाबंधन पर और सावन के महीने की ही यह खास मिठाई होती है. सावन और रक्षाबंधन तक यह मिलेगी इसके बाद मार्केट से घेवर नहीं मिलता है. सावन और रक्षाबंधन के बाद घेवर सिर्फ खास ऑर्डर पर ही बनाया जाता है, लेकिन सावन और रक्षाबंधन पर घेवर अलग-अलग फ्लेवर के साथ बनाया जाता है. इसी सीजन में सबसे ज्यादा बिकता है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment