साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू हो गया है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण के समय होता है जो ग्रहण अपने क्षेत्र से दिखाई दे रहा हो। चूंकि 28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है, इसलिए इस ग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव नहीं रहेगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। बता दें चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही लग जाता है। चलिए जानते हैं 28 अगस्त के ग्रहण का समय क्या रहेगा और यह कहां-कहां दिखाई देगा।
28 अगस्त 2026 चंद्र ग्रहण टाइमिंग
28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर होगी। इस आंशिक चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 18 मिनट की होगी।
28 अगस्त 2026 सूतक टाइम
28 अगस्त 2026 के चंद्र ग्रहण का सूतक भारतीय समय के अनुसार 27 अगस्त की रात 11 बजकर 4 मिनट से शुरू हो जाना चाहिए। लेकिन इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। ज्योतिष अनुसार सिर्फ उसी ग्रहण का सूतक माना जाता है जो ग्रहण अपने इलाके में दिख रहा हो।
रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2026
रक्षाबंधन का मुहूर्त पूरे दिन रहने वाला है। बहनें सुबह से शाम तक कभी भी राखी बांध सकती हैं। बस राहुकाल में राखी बांधने से बचें। बता दें 28 अगस्त को राहुकाल 10:46 AM से 12:22 PM तक रहेगा।
(चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखेगा, इसका राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस दौरान क्या करें-क्या ना करें, ग्रहण कैसे लगता है, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या सावधानी बरतनी चाहिए…ग्रहण से जुड़ी इन सभी जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर)