Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं जिसे राखी के नाम से जाना जाता है। बता दें ये पवित्र त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन यानी सावन के आखिरी दिन पर मनाया जाता है और इस साल यह 28 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। लेकिन इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है और साथ में पंचक भी। ऐसे में बहनें इस चीज को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि वे चंद्र ग्रहण और पंचक के साये में राखी कब बांध पाएंगी। तो सबसे पहले तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि राखी के दिन लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का इस त्योहार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं अगर पंचक की बात करें तो इस दिन सामान्य पंचक रहेगा, जिसे अशुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में बहन-भाई बिना किसी टेंशन के राखी का त्योहार मना सकेंगे।

रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दिन भर मौजूद रहेगा। बहनें सुबह, दोपहर या शाम किसी भी समय राखी बांध सकेंगी। लेकिन अगर राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो मुहूर्त सुबह 05:57 से 09:48 बजे तक रहेगा।

रक्षाबंधन पर राहुकाल कब से कब तक रहेगा?

रक्षाबंधन पर यानी 28 अगस्त 2026 को राहुकाल 10:46 AM से 12:22 PM बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में राखी बांधने से बचना होगा।

 

(राखी का त्योहार कैसे मनाया जाता है, राखी बांधते समय कौन सा मंत्र बोला जाता है, रक्षाबंधन की शुरुआत कैसे हुई, किस देवता को सबसे पहले राखी चढ़ाई जाती है, राखी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं…इस त्योहार से जुड़ी हर एक जानकारी पाने के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर)





Source link

Write A Comment