जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर लगातार हंगामा मचा हुआ। इस मुद्दे पर पाकिस्तानी सरकार को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच इमरान खान के बेटों सुलेमान और कासिम ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की सरकार उनके पिता इमरान खान की जान लेना चाहती है। सुलेमान और कासिम ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पाकिस्तान में इमरान खान को जान से मारने के लिए खुलेआम कोशिश की जा रही है।
दरअसल, इमरान खान के बेटों सुलेमान और कासिम ने स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित हुए एक इंटरव्यू में भाग लिया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन ने ये इंटरव्यू लिया था। आपको बता दें कि हाल ही में 21 दिग्गज 21 क्रिकेटरों ने पाकिस्तान की सरकार को एक पत्र लिखा था और इमरान खान को जरूरी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की थी। माइक एथर्टन भी पत्र लिखने वाले इन क्रिकेटरों में शामिल थे।