Last Updated:

Bitter Spiny Gourd Vegetable: भरतपुर में बारिश के साथ बाजारों में इन दिनों एक ऐसी जंगली सब्जी पहुंची है, जिसका स्वाद कड़वा होने के बावजूद लोग इसके दीवाने हैं. कड़वा ककोड़ा आम ककोड़े से मिलता-जुलता दिखाई देता है, लेकिन इसका स्वाद काफी अलग होता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह सालभर उपलब्ध नहीं रहता और बरसात के दौरान कुछ समय के लिए ही बाजार में आता है. स्थानीय परिवार हर साल इसके सीजन का इंतजार करते हैं. इसे प्याज, तेल और मसालों के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका कड़वापन कम होकर स्वाद बेहतर हो जाता है. सीमित आवक के कारण बाजार में इसकी मांग भी बनी हुई है.

बरसात का मौसम अपने साथ कई तरह की मौसमी सब्जियां और जंगली खाद्य पदार्थ लेकर आता है. इनमें कुछ ऐसी सब्जियां भी होती हैं, जो सालभर बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होती और सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए देखने को मिलती है. भरतपुर के बाजारों में इन दिनों ऐसी ही एक खास जंगली सब्जी लोगों का ध्यान खींच रही है. इसे कड़वा ककोड़ा कहा जाता है.अपने अलग स्वाद और सीमित समय तक उपलब्ध रहने के कारण यह सब्जी स्थानीय लोगों के बीच खास पसंद की जा रही है.

कड़वा ककोड़ा आम ककोड़े से थोड़ा अलग होता है. आकार और बनावट में यह ककोड़े जैसा ही दिखाई देता है, लेकिन इसका स्वाद सामान्य ककोड़े की तुलना में काफी कड़वा होता है. यही कड़वापन इसकी सबसे बड़ी खासियत माना जाता है. ग्रामीण और स्थानीय इलाकों में लोग इसे बरसात के मौसम की विशेष सब्जी के तौर पर देखते हैं. कई लोग इसे जंगल और खेतों के आसपास प्राकृतिक रूप से उगने वाली सब्जी के रूप में पहचानते हैं.

कड़वा ककोड़ा बरसात शुरू होने के बाद ही बाजार में दिखाई देना शुरू होता है और इसका सीजन ज्यादा लंबा नहीं रहता है. यही वजह है कि बाजार में आते ही इसे खरीदने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिलता है. कई ऐसे परिवार हैं जो हर साल इस सब्जी के बाजार में आने का इंतजार करते हैं. सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक, इसकी उपलब्धता सीमित होने के कारण ग्राहक इसे देखते ही खरीदना पसंद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कड़वे ककोड़े की सब्जी बनाने का तरीका भी काफी खास है. इसके कड़वे स्वाद को कम करने के लिए इसे साफ करके काटा जाता है और कई लोग इसे मसालों के साथ अच्छी तरह पकाते हैं. प्याज, मसाले और तेल के साथ तैयार होने के बाद इसका स्वाद काफी अलग और लाजवाब हो जाता है. यही कारण है.कि शुरुआत में कड़वा लगने वाला यह जंगली ककोड़ा पकने के बाद लोगों को काफी पसंद आता है.

फिलहाल बरसात के साथ कड़वा ककोड़ा भरतपुर के सब्जी बाजारों में पहुंचने लगा है और लोगों की पहली पसंद बनता नजर आ रहा है. बाजार में इसकी आवक भले ही सीमित हो लेकिन इसे खरीदने वालों की संख्या अच्छी है. स्वाद में कड़वा होने के बावजूद मसालों के साथ तैयार होने पर यह सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. यही वजह है कि साल में सिर्फ कुछ दिनों के लिए मिलने वाली इस जंगली सब्जी का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं और सीजन आते ही इसका स्वाद लेने बाजार पहुंच जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment