केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया के तहत मसौदा मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 47.7 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। इससे पहले दिल्ली के वोटर लिस्ट में 1.45 करोड़ मतदाताओं के नाम मौजूद थे। वहीं, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 97.5 लाख वोटर्स शामिल हैं। वही, अब इस बात की जानकारी भी सामने आ गई है कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में दिल्ली के किन क्षेत्रों से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम हटाए गए हैं।
दिल्ली में सोमवार को जारी 70 विधानसभा सीट की मसौदा मतदाता सूची के अनुसार बुराड़ी में सबसे अधिक 1.67 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए।