मोहम्मद शमी इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली, जबकि वो पूरी तरह से फिट हैं। इसकी बानगी उन्होंने फिर दे दी है, जब दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में उन्होंने घातक गेंदबाजी की और जरूरत पड़ने पर रन भी बनाए। अब देखना ये है कि क्या शमी की वापसी टीम इंडिया में हो पाएगी या फिर वे ऐसे ही बाहर रहते हैं। 

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शमी ने झटके हैं 5 विकेट

दलीप ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं। सेंट्रल जोन के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में शमी ने कमाल की बॉलिंग की। शमी ने मैच की पहली पारी में 16 ओवर गेंदबाजी कर 42 रन दिए और 2 विकेट हासिल करने में कामायबी हासिल की। इसके बाद मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 16 ओवर डालकर 56 रन खर्च कर तीन विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की। इतना ही नहीं पहली पारी में जब वे बल्लेबाजी के लिए आए तो 12 बॉल पर छह रन बनाए और दूसरी पारी में उन्होंने 5 बॉल पर आठ रन बनाए। उन्होंने की चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और फाइनल का टिकट पक्का करा दिया। 

अब तक नहीं हो सकी है शमी की टीम इंडिया में वापसी

कुल मिलाकर शमी ने इस मैच में 32 ओवर डालकर पांच विकेट लिए। जो गेंदबाज इतने ओवर डाल सकता है, उसे कम से कम वनडे टीम में तो जगह मिलनी ही चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जब भारत बनाम श्रीलंका सीरीज से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह स्क्वाड से बाहर हो गए थे, तब उम्मीद की जा रही ​थी कि बीसीसीआई की ओर से शमी के लिए बुलावा आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

ऐसा रहा है टेस्ट और वनडे में शमी का प्रदर्शन

साल 2013 में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले शमी ने आखिरी टेस्ट मार्च 2025 में खेला था। बीच में वे चोटिल हो गए थे, उसके बाद जब ठीक हुए तो भी उनकी जगह टीम में नहीं बन पा रही है। शमी ने साल 2013 में ही वनडे डेब्यू किया था। साल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जो वनडे ​विश्व कप का फाइनल खेला गया था, वही उनका अब तक का आखिरी वनडे मैच है। शमी वनडे में 229 और टेस्ट में 206 विकेट ले चुके हैं और पूरी तरह से फिट भी दिख रहे हैं, लेकिन ना जाने क्यों वे अभी तक टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची ईस्ट जोन की टीम, ईशान किशन के पास एक और खिताब जीतने का मौका

वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप शो, जैसे ही रंग में आए यश ने कर दिया खेल खत्म

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment