मुंबई: समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार (31 अगस्त) को मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। आज उनका हेल्थ अपडेट सामने आया है। अन्ना की तबीयत कल से बेहतर है और उन्हें सांस लेने में जो परेशानी हो रही थी, वह अब कम हुई है। आज सुबह ही कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने अन्ना से हॉस्पिटल में मुलाकात की थी और उनका हाल जाना था।

सीएम देवेंद्र फडणवीस अन्ना से मिले

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी समाजसेवी अन्ना हजारे से हॉस्पिटल जाकर मुलाकात की। सीएम फडणवीस ने अन्ना के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उनसे कहा, “अन्ना, आप शतायु हों।” इस दौरान मंत्री गिरीश महाजन भी मौजूद थे।

सीएम फडणवीस की किस बात से खुश हुए अन्ना?

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अन्ना हजारे को बताया कि कुकडी सिंचाई परियोजना की संशोधित लागत को आज हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई है। इस पर अन्ना हजारे ने खुशी और संतोष व्यक्त किया।





Source link

Write A Comment