राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 16 वर्षीय कक्षा 11 की छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में कथित गैंगरेप के मामले का संज्ञान लिया है। आरोप है कि 4 अगस्त को ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर सफर के दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने चलती बस में नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया। NHRC के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता में आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर और गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को आरोपों की जांच करने और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (Action Taken Report) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।