Last Updated:

Anemia Home Remedies: खून की कमी महिलाओं में पीरियड्स, प्रेग्रेंसी के कारण बहुत ही कॉमन है. लेकिन अच्छी बात ये है कि इसकी दवा किचन में आसानी से मिल भी जाती है. यहां आप एक ऐसे ही जूस के बारे में जानेंगे जो बॉडी में तेजी से खून बनाने में मदद करता है. खासबात है कि ये रेसिपी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने शेयर की है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

How Can I Raise My Hemoglobin Quickly: एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी एक आम समस्या बन चुकी है, खासकर महिलाओं में इसके मामले अधिक देखने के लिए मिलते हैं. इस स्थिति में शरीर पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता है, जिसके कारण थकान, कमजोरी, चक्कर आना जैसी परेशानियां होती हैं. आमतौर पर डॉक्टर आयरन सप्लीमेंट्स और संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं, लेकिन कई बार घरेलू नुस्खे भी सेहत को बेहतर बनाने में सहायक साबित हो सकते हैं.

ऐसे ही एक जूस की रेसपी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने शेयर की. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें किसी महंगे सप्लीमेंट या सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. यह ऐसी चीजों से तैयार होती है जो आमतौर पर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाती हैं. स्मृति ईरानी ने कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में इस पौष्टिक सूप की रेसिपी बताई थी.

खून की कमी दूर करने का आसान तरीका
इस जूस को बनाने के लिए सहजन (ड्रमस्टिक) के टुकड़े, मसूर दाल, प्याज, अदरक और टमाटर की जरूरत होती है. सहजन में आयरन मौजूद होता है, साथ ही ये शरीर में इसके एब्जॉर्ब्शन को भी बढ़ावा देता है. वहीं मसूर दाल में मौजूद पौषक तत्व हीमोग्लोबिन बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

विधि- सबसे पहले सहजन को अच्छी तरह धोकर काट लें. इसके बाद एक बर्तन में सहजन, मसूर दाल, प्याज, अदरक और टमाटर डालकर पानी के साथ पकाएं. जब सभी सामग्री अच्छी तरह नरम हो जाए, तो इसे ब्लेंड करके स्मूद सूप तैयार कर लें. अगर चाहें तो इसे हल्का मैश करके भी पी सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें हल्दी, जीरा या काली मिर्च मिलाई जा सकती है.

सेवन का तरीका
हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर इस शूप के फायदों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वह लंबे समय तक एनीमिया से जूझती रही थीं. इसी दौरान उन्होंने स्मृति ईरानी की इस रेसिपी को फॉलो किया. मीरा ने इस नुस्खे को करीब तीन महीने तक अपनाया और दावा किया कि इससे उनके ब्लड रिपोर्ट्स में अच्छे बदलाव देखने को मिला.

इस बात का ध्यारन रखें
ध्यान रखना जरूरी है कि एनीमिया एक मेडिकल कंडीशन है. इसलिए यदि किसी को खून की कमी की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह और उपचार को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह सूप केवल आयरन युक्त संतुलित आहार का हिस्सा हो सकता है, इलाज का विकल्प नहीं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Write A Comment