महिला टी20 एशिया कप 2026 में अब तक दोनों ग्रुपों को मिलाकर कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें ग्रुप-बी से डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका महिला टीम ने अपना दूसरा मुकाबला जीतने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को लगभग पूरी तरह से पक्का कर लिया है। वहीं ग्रुप-ए में शामिल भारतीय महिला टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में आगाज काफी शानदार किया जिसमें वह अपने पहले मुकाबले में जो थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ था उसको 94 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहीं। अब टीम इंडिया का ग्रुप-ए में दूसरा मुकाबला 3 सितंबर को हांगकांग चाइना की टीम से होगा जिसमें नजरें जीत की लय को बरकरार रखने पर रहने वाली हैं। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगी जबकि मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

कब-कहां और कैसे देखें भारत बनाम हांगकांग चाइना के बीच मुकाबला

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले महिला टी20 एशिया कप 2026 में ग्रुप-ए में भारत और हांगकांग चाइना के बीच मुकाबले को लेकर बात की जाए तो इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगी, जिसमें टॉस शाम 7:30 पर होगा। वहीं इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3 चैनल पर किया जाएगा। भारतीय फैंस डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर डीडी फ्रीडिश के जरिए देख सकते हैं। इस मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह सोनी लिव ऐप पर होगी जहां फैंस आसानी से अपने मोबाइल पर लॉगिन कर मुकाबले को देख सकते हैं।

स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर रहेंगी सभी की नजरें

थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें सिर्फ ओपनिंग बल्लेबाज शैफाली वर्मा ही अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुई थी। ऐसे में टूर्नामेंट में आगे आने वाले बड़े मैचों को देखते हुए टीम इंडिया की अहम खिलाड़ी स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए हांगकांग चाइना के खिलाफ होने वाला मुकाबला काफी अहम रहने वाला है, जिसमें उनके पास अपने फॉर्म को हासिल करने का मौका रहेगा।

ये भी पढ़ें

सिर्फ 5 रन देकर झटके 7 विकेट, श्रीलंकाई कप्तान ने हैट्रिक लेते हुए एशिया कप में रचा नया इतिहास

एशियन गेम्स के लिए भारत का बड़ा दल तैयार, 503 खिलाड़ी और 246 अधिकारी-सपोर्ट स्टाफ को मंजूरी

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment