Last Updated:
सहारनपुर: बिरयानी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में चिकन या मटन बिरयानी का ख्याल आता है, लेकिन सहारनपुर में इन दिनों एक वेज बिरयानी लोगों की पसंद बनी हुई है. मुरादाबादी अंदाज में तैयार इस बिरयानी का स्वाद इतना खास है कि चिकन बिरयानी खाने वाले लोग भी इसकी तारीफ करते हैं. खास मसालों, पनीर और सोयाबीन से तैयार होने वाली इस बिरयानी की हाफ प्लेट महज 30 रुपये में मिलती है. इसके स्वाद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना 500 से 1000 लोग इसे खाने के लिए दुकान पर पहुंचते हैं.
सहारनपुर: खाने-पीने के शौकीनों के लिए सहारनपुर में इन दिनों एक छोटी सी दुकान खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां मिलने वाली वेज बिरयानी का स्वाद लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि दूर-दूर से लोग इसे खाने पहुंच रहे हैं. सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित हसनपुर चुंगी के पास मोरपाल कश्यप पिछले करीब 5 साल से अपनी खास वेज बिरयानी लोगों को खिला रहे हैं.
मोरपाल की इस बिरयानी की खासियत इसका अलग स्वाद और इसमें इस्तेमाल होने वाले खास मसाले हैं. बताया जाता है कि उन्होंने इस बिरयानी को बनाने का तरीका मुरादाबाद से सीखा था और अब उसी खास अंदाज को सहारनपुर के लोगों तक पहुंचा रहे हैं. इससे पहले मोरपाल दिल्ली में भी अपनी छोटी सी दुकान चलाते थे, जहां उनकी वेज बिरयानी को लोगों ने खूब पसंद किया.
मोरपाल की इस बिरयानी की खासियत इसका अलग स्वाद और इसमें इस्तेमाल होने वाले खास मसाले हैं. बताया जाता है कि उन्होंने इस बिरयानी को बनाने का तरीका मुरादाबाद से सीखा था और अब उसी खास अंदाज को सहारनपुर के लोगों तक पहुंचा रहे हैं. इससे पहले मोरपाल दिल्ली में भी अपनी छोटी सी दुकान चलाते थे, जहां उनकी वेज बिरयानी को लोगों ने खूब पसंद किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मोरपाल का दावा है कि उनकी वेज बिरयानी का स्वाद ऐसा है कि चिकन बिरयानी पसंद करने वाले लोग भी इसे बड़े चाव से खाते हैं. बिरयानी में अलग-अलग तरह के मसालों के साथ सोयाबीन और पनीर का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को खास बनाता है. इसके साथ स्पेशल बूंदी का रायता, सलाद और कई तरह की चटनियां भी परोसी जाती हैं.
दुकान पर बिरयानी खाने आए सलमान ने बताया कि वह लंबे समय से यहां बिरयानी खाने आ रहे हैं. उनके मुताबिक, उन्होंने कई जगहों पर बिरयानी का स्वाद चखा है, लेकिन मोरपाल की वेज बिरयानी का स्वाद अलग है. उन्होंने बताया कि चटनी, सलाद और रायते के साथ मिलने वाली बिरयानी उनके लिए रोज के दोपहर के खाने का हिस्सा बन चुकी है.
मोरपाल बताते हैं कि जब उन्होंने सहारनपुर में वेज बिरयानी बेचना शुरू किया था, तब रोजाना करीब 5 किलो चावल की बिरयानी तैयार की जाती थी. लोगों का स्वाद बढ़ने के साथ दुकान पर ग्राहकों की संख्या भी बढ़ती गई. अब रोजाना करीब 20 किलो चावल की बिरयानी बनाई जाती है.
उनके अनुसार, रोज करीब 500 से 1000 लोग इस वेज बिरयानी का स्वाद लेने पहुंचते हैं. सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दुकान पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है. शहर में कई लोगों ने इसी तरह की वेज बिरयानी बेचने का काम शुरू किया, लेकिन मोरपाल की बिरयानी का स्वाद लोगों के बीच अलग पहचान बनाए हुए है.
कीमत की बात करें तो यहां हाफ प्लेट वेज बिरयानी 30 रुपये में और फुल प्लेट 50 रुपये में मिलती है. कम कीमत और भरपूर स्वाद के कारण यह दुकान लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. खास मसालों, पनीर, सोयाबीन, रायते, सलाद और चटनी के साथ तैयार की जाने वाली यह मुरादाबादी स्टाइल वेज बिरयानी अब सहारनपुर के लोगों की पसंद बन चुकी है.