Last Updated:

Soft Idli Cooking Tips: घर पर इडली बनाते समय ज्यादातर लोग इसके सख्त रह जाने या ज्यादा चिपचिपा हो जाने से परेशान होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, इडली की सिंपल रेसिपी को फॉलो करने में आपसे कहां गलती हो रही है? इस लेख में आप एक ऐसे फॉर्मूला के बारे में जानेंगे जिसे ज्यादातर लोग इडली बनाते वक्त नजरअंदाज करने की गलती कर बैठते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सुबह के नाश्ते के लिए इडली एक बेहतरीन विकल्प है. लेकिन इसे खाने का मजा तभी आता है जब इडली सॉफ्ट होने के साथ फूली-फूली बनकर तैयार हो. पर समस्या आमतौर पर यही होती है कि ऐसा हो नहीं पाता है. बहुत कोशिशों के बाद भी कई लोग घर परफेक्ट इडली बनाने में कामयाब नहीं हो पाते हैं.

यदि आपके साथ भी ऐसा होत है कि बैटर को अच्छी तरह से फर्मेंट करने के बाद भी इडली सॉफ्ट नहीं बनती है , तो यहां आप इसका फॉर्मूला जान सकते हैं. जी, हां फॉर्मूला यदि आप परफेक्ट इडली बनाना चाहते हैं तो हर एक स्टेप को फॉलो करना ही काफी नहीं है, बल्कि सही मात्रा में सामाग्री का इस्तेमाल भी जरूरी है.

परफेक्ट इडली बनाने का सही तरीका

ऐसे तैयार करें इडली का बैटर
इडली बनाने का पहला स्टेप चावल और उड़द दाल को भिगोकर रखना होता है, जब तक ये अच्छी तरह से सॉफ्ट न हो जाए. इसके लिए 6-7 घंटे काफी होता है. इसके बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर एक सॉफ्ट थिक बैटर तैयार किया जाता है.

लेकिन इन सबके बीच जो लोग आमतौर पर सबसे बड़ी गलती करते हैं, वो ये कि चावल और उड़द दाल के अनुपात पर ध्यान नहीं देते हैं. याद रखें चावल और दाल हमेशा 4:1 में ही रखना है. चावल की ज्यादा मात्रा इडली के सख्त होने का कारण होती है, वहीं उड़द दाल ज्यादा होने इडली चिपचिपी और सॉगी हो सकती है.

इसके अलावा भी एक गलती है, जो ज्यादातर लोग करते हैं. काम को फटाफट निपटाने के लिए लोग चावल और दाल को एक साथ ही जार में भरकर पीस देते हैं. जबकि सही तरीका है कि आप दोनों को अलग-अलग भिगोएं और बारी-बारी से पीसें. क्योंकि परफेक्ट बैटर के लिए चावल का हल्का दरदरा पीसा होना जरूरी होता है, और दाल का बिल्कुल महिन जो कि इडली की सॉफ्ट के लिए जरूरी है.

सही फर्मेंटेशन भी जरूरी
इडली को नेचुरल तरीके से फर्मेंट करना जरूरी है, तभी इसका असली टेक्सचर बनकर तैयार हो पाता है. हालांकि कुछ लोग ईनो डालकर भी 5-10 मिनट के इंतजार के बाद सांचे में इसे बनने के लिए रख देते हैं. लेकिन अगर आप जल्दी में नहीं है और परफेक्ट इडली बनाना चाहते हैं, तो चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर बैटर को 8-12 घंटे के लिए थोड़ी गर्म जगह पर अच्छी तरह से कवर करके रख दीजिएं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment