Last Updated:
Agra Famous Biryani Shop: यूपी के आगरा में स्ट्रीट फूड के तौर पर वेज बिरयानी युवाओं को खूब पसंद आ रही है. आंगन रेस्टोरेंट में 12 तरह के खड़े मसालों और घर के कुटे मसालों से बनी यह दम वेज बिरयानी सुबह-शाम खाई जा रही है, जिसकी कीमत 180 रुपये है. आइए यहां की बिरयानी की खासियत के बारे में जानते हैं.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में इन दिनों युवाओं को वेज बिरायानी बेहद पसंद आ रही है. आगरा में इन दिनों स्ट्रीट फूड का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. शहर के लगभग हर प्रमुख चौराहे और बाजार में अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. इसी कड़ी में इन दिनों आगरा की वेज बिरयानी लोगों को खूब रास आ रही है. खास बात यह है कि इसे सिर्फ दोपहर या रात में ही नहीं, बल्कि सुबह से ही लोग बड़े चाव से खाते नजर आ रहे हैं.
आगरा में तैयार होने वाली वेज बिरयानी में खड़े मसालों के साथ घर में तैयार किए गए मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है. इसमें सब्जियों और चावल का बेहतरीन मिश्रण स्वाद को और खास बना देता है. इसकी खुशबू और मसालेदार स्वाद लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. वहीं, जिम जाने वाले युवक भी सुबह और शाम के समय वेज बिरयानी खाते नजर आ रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इसकी मांग में लगातार इजाफा हुआ है.
12 तरह के खड़े मसालों का रहता है मिश्रण
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि उनके यहां खास स्वाद वाली दम वेज बिरयानी तैयार की जाती है. उन्होंने बताया कि बिरयानी को स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाने के लिए इसमें करीब 12 तरह के विशेष खड़े मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही घर में कुटे हुए मसालों को भी मिलाया जाता है, जिससे बिरयानी का स्वाद और खुशबू अलग हो जाती है.
संतोष कुमार ने कहा कि बिरयानी को दम पर तैयार किया जाता है, जिससे चावल और सब्जियों में मसालों का स्वाद अच्छी तरह से घुल जाता है. उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में आने वाले युवाओं को यह डिश खास तौर पर पसंद आ रही है. जिम जाने वाले युवा भी सुबह और शाम के समय इसे खाने के लिए पहुंच रहे हैं. लोगों के बीच इसका स्वाद लगातार लोकप्रिय हो रहा है.
180 रुपए में भरपूर सब्जियों के साथ दी जाती है बिरायानी
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि उनके यहां 180 रुपये में फुल प्लेट दम वेज बिरयानी परोसी जाती है. उन्होंने कहा कि बिरयानी को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ पौष्टिक रखने का भी ध्यान रखा जाता है. इसमें ताजी और भरपूर मात्रा में अलग-अलग सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद बढ़ने के साथ इसमें पोषक तत्व भी शामिल हो जाते हैं. संतोष कुमार ने यह भी कहा कि चावल, सब्जियों और मसालों का संतुलित मिश्रण बिरयानी को खास बनाता है. यही वजह है कि युवाओं के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. रेस्टोरेंट पर आने वाले ग्राहक इसे पेट भरने वाले स्वादिष्ट भोजन के तौर पर पसंद कर रहे हैं.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ें