दुबई में ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 का रोमांच लगातार बढ़ रहा है और अब भारतीय महिला टीम के सामने एक नई टीम की चुनौती है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम इंडिया हांगकांग से भिड़ रही है। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार जीत के साथ की थी। हालांकि, थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम को बल्लेबाजी के दौरान एक समय मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने सिर्फ 36 गेंदों में 64 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। पावरप्ले के बाद थाईलैंड की स्पिन गेंदबाजों ने मुकाबले का रुख बदल दिया। सुलेपॉर्न लाओमी की अगुआई में थाई स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजी को झकझोर दिया और टीम ने 46 रन के भीतर आठ विकेट गंवा दिए। इसके बावजूद भारत ने 160 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का बचाव करने उतरी भारतीय गेंदबाजों ने फिर मैच पूरी तरह अपने नाम कर लिया। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बिना कोई रन खर्च किए तीन विकेट चटकाए। वहीं, नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़ ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और थाईलैंड की पूरी टीम को महज 65 रन तक सीमित कर दिया। भारत ने मुकाबला 94 रन से अपने नाम किया।

दूसरी ओर, हांगकांग को अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ बेहद करीबी हार का सामना करना पड़ा। 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम जीत से सिर्फ 6 रन दूर रह गई। गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम ग्रुप-ए में 2 पॉइंट के साथ टॉप पर है। वहीं, पाकिस्तान टीम के भी इतने ही पॉइंट हैं, लेकिन नेट रन रेट कम होने के कारण वह दूसरे पायदान पर है।’

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

हांगकांग, चीन महिला (प्लेइंग इलेवन): नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैम्प्लो, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), शांजीन शहजाद, कैरी चैन, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर, एलिसन सिउ।

यह भी पढ़ें:

IPL 2027 से पहले एमएस धोनी को लेकर आया बड़ा अपडेट, इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनेंगे

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा एक और मौका, दो मैचों में लगा सके हैं केवल एक हाफ सेंचुरी

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment