भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज श्री चरनी साल 2026 में अब तक शानदार फॉर्म में नजर आई हैं। हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप के मैच में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। वह वुमेंस T20I में इस साल 31 विकेट हासिल कर चुकी हैं। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाली भारत की दूसरी महिला गेंदबाज बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने दीप्ति शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

पूनम यादव का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं श्री चरनी

भारतीय महिला क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल स्पिनर पूनम यादव के नाम है। उन्होंने 2018 में 35 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, इस साल श्री चरनी उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई हैं। अगर वे इस साल 5 विकेट और चटका लेती हैं, तो वह एक साल में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाली भारतीय महिला गेंदबाज बन जाएंगी। वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर दीप्ति शर्मा हैं, जिन्होंने 2024 में कुल 30 विकेट चटकाए थे।

स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ मैच में बल्ले से बरपाया कहर

महिला एशिया कप 2026 के सातवें मैच में भारतीय महिला टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को 137 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए।  टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में स्मृति मंधाना ने 64 गेंदों में 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए। इस पारी के साथ ही मंधाना वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई।

हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम सिर्फ 16.2 ओवर में 56 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। ग्रुप स्टेज में अब भारत का अगला मुकाबला 5 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। रनों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है, इससे पहले भारत ने 2018 में मलयेशिया को 142 रन से हराया था।

यह भी पढ़ें

स्मृति मंधाना 78 रन बनाते ही रचेंगी इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका

वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI स​चिव ने क्या कहा, क्यों लिया सचिन तेंदुलकर का नाम

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment