जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी कमांडर मारा गया। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई स्पेशल फोर्सेज और 53 राष्ट्रीय राइफल्स ने मिलकर की।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन अशदार’ के दौरान मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक यासिर के तौर पर हुई है। एक्स पर एक पोस्ट में पुलिस ने कहा, “तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते।
खबर अपडेट की जा रही है…