दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। ईस्ट जोन की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन संभाल रहे हैं, वहीं साउथ जोन की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है। पहले यह मैच बेंगलुरु में होना था, लेकिन क्रिकेट फैंस की सहूलियत को देखते हुए इसे चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में कराने का फैसला लिया गया है ताकि लोग स्टेडियम जाकर मैच का आनंद उठा सकें। इस मैच में 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर भी सबकी निगाहें होंगी, जिन्होंने सेमीफाइनल में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से ईस्ट जोन को बेहतरीन जीत दिलाई थी। इस बीच हम आपको बताएंगे कि आप इस मुकाबले को लाइव कहां और कैसे देख सकते हैं।
किस चैनल पर देख पाएंगे दलीप ट्रॉफी का फाइनल?
ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच ये खिताबी मुकाबला कल यानी 6 सितंबर से 10 सितंबर तक खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत रोज सुबह 9:30 बजे से होगी। दोनों टीमों के कप्तान 9 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। अगर आप इस मैच को अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो JioHotstar ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। वहीं, जो लोग टीवी पर मैच देखना पसंद करते हैं, वे इसे Star Sports नेटवर्क के चैनलों पर आसानी से देख सकते हैं।
14 साल बाद फाइनल में पहुंची है ईस्ट जोन की टीम
ईस्ट जोन की टीम पूरे 14 साल बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है, इसलिए वह खिताब जीतने का यह शानदार मौका बिल्कुल भी हाथ से नहीं जाने देना चाहेगी। आखिरी बार टीम ने जब 2012-13 में फाइनल खेला था। उस सीजन में उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की थी। दूसरी तरफ, साउथ जोन की टीम पिछले सीजन के फाइनल में मिली हार को भुलाकर इस बार हर हाल में चैंपियन बनना चाहेगी। पिछली बार सेंट्रल जोन ने साउथ जोन का खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था, इसलिए इस बार उसकी पूरी कोशिश पिछली कसर पूरी करने पर होगी।
दलीप ट्रॉफी में अब तक कैसा रहा है वैभव का प्रदर्शन?
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 40 रन बनाए थे। इसी पारी के बदौलत ईस्ट जोन की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही। वैभव अब फाइनल में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। ईस्ट जोन की टीम में वैभव के अलावा ईशान किशन, विराट सिंह, अभिमन्यु ईश्वरन जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं।
यह भी पढ़ें
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 150 T20I मैचों में कप्तानी करने वाली बनीं दुनिया की पहली खिलाड़ी
55 रन पर ऑलआउट हुई टीम, T20I में पाकिस्तान की सबसे बड़ी फजीहत, बनाया सबसे लोएस्ट स्कोर