ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने छात्रों से सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल और भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्राथमिक जिम्मेदारी ज्ञान और कौशल हासिल करना और अपने एवं देश के विकास में योगदान देना है।

मुख्यमंत्री ने कटक स्थित सेकेंडरी बोर्ड हाई स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक-छात्र संबंधों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह इंसान के निर्माण की एक महान प्रक्रिया है।”

उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार की विभिन्न पहलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, शिशु वाटिका केंद्रों और 2,200 गोदाबरिश मिश्रा आदर्श प्राथमिक विद्यालयों के विकास पर काम कर रही है।

तीन साल में 45 हजार शिक्षकों की भर्ती

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ओडिशा सरकार अगले तीन वर्षों में स्कूलों में 45,000 रिक्त शिक्षक पदों को भरेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में मानव संसाधन को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

माझी ने दावा किया कि ओडिशा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां KG से PG तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में 12,000 करोड़ रुपये की लागत से 2,200 गोदाबरिश मिश्रा आदर्श प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है।

इसके अलावा, प्री-स्कूल बच्चों के लिए 45,000 शिशु वाटिकाएं खोले जाने की जानकारी भी मुख्यमंत्री ने दी।

छात्रों के लिए कई योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री ने राज्य में छात्रों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया। इनमें मध्याह्न भोजन, कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें और आदिवासी छात्रों के लिए शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में उनके समर्पण के लिए कई शिक्षकों को सम्मानित भी किया। सीएम माझी ने छात्रों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर अपना अत्यधिक समय बर्बाद करने के बजाय शिक्षा, कौशल विकास और अपने करियर के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें, साथ ही ऑनलाइन फैलने वाली गलत और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें। वहीं, बिहार में TRE-4 के तहत 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें-

आज फिर आंधी-बारिश से मचेगा हाहाकार! दिल्ली-UP से लेकर बिहार और राजस्थान तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने किया सावधान

शादी समारोह से लौट रहे थे तभी हुआ हादसा, 3 साल के बेटे सहित दंपति की मौत





Source link

Write A Comment