Last Updated:

अगर आप रोज के खाने के साथ कोई अलग और चटपटा अचार ट्राई करना चाहते हैं, तो Egg Garlic Pickle एक बढ़िया विकल्प है. उबले अंडे, लहसुन, सरसों के तेल और मसालों से तैयार यह अचार स्वाद में तीखा और मसालेदार होता है. इसे रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अगर आपको अचार के साथ कुछ नया ट्राई करना पसंद है तो इस बार आम, नींबू या मिर्च का अचार नहीं, बल्कि Egg Garlic Pickle बनाकर देखिए. उबले हुए अंडे, ढेर सारा लहसुन और मसालों का चटपटा स्वाद इस अचार को बिल्कुल अलग बना देता है. इसे दाल-चावल, रोटी, पराठे या सादे खाने के साथ साइड डिश की तरह खाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती.

Egg Garlic Pickle बनाने के लिए सामग्री

इस अचार के लिए 6-8 अंडे, करीब 15-20 लहसुन की कलियां, 3-4 बड़े चम्मच सरसों का तेल, 1 छोटा चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच अचार मसाला, स्वादानुसार नमक और 1-2 बड़े चम्मच नींबू का रस लें. आप स्वाद के हिसाब से लाल मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment