रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में शासकीय संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय एक बार फिर कथित लापरवाही के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। जच्चा-बच्चा की मौत का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि जीवित व्यक्ति को मृत बताकर सुर्खियां बटोरने वाले अस्पताल ने अब कुत्ता काटने पर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे एक युवक ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि युवक को बीती शाम कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद वह एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने संजय गांधी अस्पताल पहुंचा। युवक का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने उसे सांप के काटने पर लगाए जाने वाला इंजेक्शन लगा दिया। युवक के मुताबिक इंजेक्शन लगने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया। घटना के बाद युवक और उसके परिजनों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। युवक ने इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में करने की बात कही है।
लगातार सवालों के घेरे में है अस्पताल प्रबंधन
संजय गांधी अस्पताल में हाल के दिनों में सामने आए अलग-अलग मामलों के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। जच्चा-बच्चा की मौत के मामले के बाद अब यह नया आरोप सामने आने से अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के इलाज में बरती जा रही सावधानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, युवक को वास्तव में कौन सा इंजेक्शन लगाया गया, उसकी चिकित्सकीय स्थिति क्या थी और इंजेक्शन किस डॉक्टर ने लगाया—इन सभी बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि और जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।
यहां देखें वीडियो
अब बड़ा सवाल यह है कि अगर मरीज को कुत्ते ने काटा था, तो क्या उसे गलती से सांप के काटने का इंजेक्शन लगाया गया? आखिर अस्पताल में दवाओं और इंजेक्शन की पहचान एवं सत्यापन की व्यवस्था कितनी गंभीर है?।
मेडिकल कॉलेज के डीन हटाये गए
जच्चा बच्चा मौत मामले में श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर सुनील अग्रवाल पर कार्रवाई की गई है। डॉक्टर सुनील को पद से हटा दिया गया है। सतना मेडिकल कॉलेज के डॉ. शशिधर प्रसाद गर्ग को नया डीन बनाया गया है। डॉक्टर सुनील अग्रवाल को सतना मेडिकल कॉलेज का डीन बनाया गया है।
वहीं डीन के हटाए जाने के मामले में सेमरिया विधानसभा से कांग्रेस विधायक ने कहा डीन को हटाने से जिम्मेवारी तय नहीं होती है। एक प्रसूता की मौत हुई है, जिंदा व्यक्ति को मृत बता रहे हो , कुत्ते के काटने से सर्प का इंजेक्शन लगा रहे हो। स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा चाहिए। वहीं ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने कहा कि जहां डॉग बाइट का इंजेक्शन लगाना चाहिए वहां स्नैक बाइट का इंजेक्शन लग रहा है। पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।
रिपोर्टः अशोक मिश्रा
ये भी पढ़ेंः जहरीली शराब से सागर में 10 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस, खूनी खेल का निकला ललितपुर कनेक्शन
रीवा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस जांच खोलेगी हत्या की असली वजह