भारत समेत पूरी दुनिया में भूकंप के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस भूकंप के कारण कई देशों में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस कारण लोगों के मन में भूकंप को लेकर डर भी लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी सुबह-सुबह भूकंप से धरती हिल उठी है। सामने आई जानकारी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई है।

कितने बजे आया भूकंप?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान में सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई है। ये भूकंप सुबह-सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र धरती से 130 किलोमीटर की गहराई पर था। अब तक इस भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान या जनहानि की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

क्यों आते हैं भूकंप?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भूकंप आने का कारण मुख्य तौर पर धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। इसके कारण जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसके कारण धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। खबर अपडेट हो रही है…

 





Source link

Write A Comment