पंजाब में अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार रात 10 बजे उस समय सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए, जब एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया में दो से चार संदिग्ध ड्रोन दिखे। रनवे के आस-पास संदिग्ध गतिविधि दिखते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने अलर्ट जारी किया और सुरक्षा के मद्देनजर अमृतसर आने वाली 7 उड़ानों को दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया। 

प्राथमिक सूचना के अनुसार, संदिग्ध ड्रोन/उड़ती जैसी वस्तुएं गांव रजाला की दिशा से एयरपोर्ट की ओर आती दिखाई दीं। ड्रोन कुछ मिनटों तक रनवे और आस-पास के संवेदनशील इलाके में मंडराते रहे। रनवे के पास संदिग्ध गतिविधि देख एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने अलर्ट जारी किया और कुछ फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया। 

इन उड़ानों को किया गया डायवर्ट

  1. मलेशिया एयरलाइंस (एमएच-118): कुआलालंपुर से अमृतसर (दिल्ली डायवर्ट)
  2. इंडिगो (6ई-5028): मुंबई से अमृतसर (चंडीगढ़ डायवर्ट)
  3. इंडिगो (6ई-2045): दिल्ली से अमृतसर (चंडीगढ़ डायवर्ट)
  4. एअर इंडिया (एआई-479): दिल्ली से अमृतसर (दिल्ली वापस भेजा गया)
  5. एअर इंडिया (एआई-855): दिल्ली से अमृतसर (दिल्ली वापस भेजा गया)
  6. इंडिगो (6ई-1428): शारजाह से अमृतसर (दिल्ली डायवर्ट)
  7. एअर इंडिया एक्सप्रेस (आईएक्स-138): शारजाह से अमृतसर (दिल्ली डायवर्ट)

खबर अपडेट हो रही है…

ये भी पढ़ें-

आज कहां-कहां बरसेंगे बादल? दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम अपडेट्स

दुष्कर्म के वांछित आरोपियों का एनकाउंटर, गुलजार और एहसान घायल हालत में गिरफ्तार





Source link

Write A Comment