प्रीमियम कैमरा स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो Vivo X300 Pro पर मिल रही मौजूदा बैंक डील आपके काम की हो सकती है. ₹1,19,999 की कीमत वाले इस फोन पर Amazon के जरिए बैंक ऑफर का फायदा उठाकर ₹12,999 तक की बचत की जा सकती है.

भारत में Vivo X300 Pro की आधिकारिक कीमत ₹1,19,999 है. अमेज़न पर एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड EMI से पेमेंट करने पर ₹12,999 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. यानी ऑफर का फायदा मिलने पर फोन की प्रभावी कीमत ₹1,07,000 रह जाती है.

अगर आपके पास Axis Bank का क्रेडिट कार्ड नहीं है, तो भी ICICI Bank या HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹10,000 की छूट मिल सकती है. इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके कीमत और कम की जा सकती है.

ध्यान रखें कि बैंक ऑफर्स सीमित समय के लिए हो सकते हैं और उनकी उपलब्धता बदल सकती है.

Vivo X300 Pro के स्पेसिफिकेशंस
वीवो X300 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 2800×1260 पिक्सल की 1.5K+ रेजॉल्यूशन स्क्रीन मिलती है. LTPO पैनल कंटेंट के हिसाब से रिफ्रेश रेट को 1Hz से 120Hz के बीच एडजस्ट कर सकता है. फोन HDR10+, Dolby Vision, Netflix HDR, SGS Low Blue Light और TUV Rheinland Flicker-Free सर्टिफिकेशन भी सपोर्ट करता है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है. इसमें 6,510mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

200MP टेलीफोटो कैमरा है खास

कैमरा की बात करें तो Vivo X300 Pro के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP Sony LYT-828 मेन कैमरा OIS के साथ, 50MP JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP HPB टेलीफोटो कैमरा शामिल है.

200MP टेलीफोटो सेंसर 3.5x ऑप्टिकल जूम, OIS और f/2.67 अपर्चर के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

कैमरा, डिस्प्ले और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देने वालों के लिए यह डील आकर्षक हो सकती है, खासकर अगर आपके पास बैंक ऑफर का फायदा लेने वाला कार्ड है.



Source link

Write A Comment