Last Updated:
Thecha Paneer Rice: ठेचा पनीर राइस एक स्वादिष्ट और चटपटा व्यंजन है. जिसे घर पर आसानी से 15 मिनट में तैयार किया जा सकता है. यह व्यंजन लहसुन, धनिया पत्ता, मिर्च और पनीर के साथ बनाया जाता है. जो इसे एक रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देता है.
रांची की गृहिणी नेहा ने ठेचा पनीर राइस बनाने की विधि बताई है. सबसे पहले ठेचा चावल को अलग रख दें. फिर 4-5 लहसुन की कली, मिर्च और धनिया पत्ता को कूटनी में दरदरा कूट लें. इसे पीसना नहीं है, बल्कि दरदरा रखना है. कूटे हुए मिश्रण को भी अलग रख दें.
एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल गरम करें. तेल गरम होने पर उसमें जीरा, राई और करी पत्ता का छौंक लगाएं. इसके बाद कूटा हुआ ठेचा मिश्रण कढ़ाई में डाल दें. थोड़ा सा पनीर छोटे टुकड़ों में काटकर इसमें मिलाएं.
फिर हल्का नमक, थोड़ी हल्दी, थोड़ा धनिया पाउडर और थोड़ा मिक्स मसाला डालकर पनीर को सुनहरा होने तक भूने, जब पनीर सुनहरा हो जाए, तो पहले से अलग रखे हुए चावल को कढ़ाई में डालकर तेज आंच पर 2 मिनट तक फ्राई करें .इससे ज्यादा फ्राई न करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
चावल को नीचे उतारने से पहले, इसमें आधा नींबू निचोड़ दें और अच्छी तरह मिलाकर गरमागरम परोसें. जैसे त्योहारों पर अक्सर मिठाई खाते-खाते लोग परेशान हो जाते हैं और मुंह मीठा हो जाता है.
ऐसे में स्वाद बदलने के लिए पनीर ठेचा राइस एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह लंच के लिए एक चटपटा और रेस्टोरेंट स्टाइल फ्राइड राइस है, जिसे कम समय और कम लागत में घर पर बनाया जा सकता है.