ईशान किशन ने एक बार फिर कमाल कर दिया। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए साउथ जोन के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाते हुए दोहरा शतक ठोक दिया है। इसके साथ ही ईस्ट जोन ने फाइनल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ये दलीप ट्रॉफी में ईशान का पहला दोहरा शतक है। इससे पहले भी वे दोहरा शतक लगा चुके हैं। ईस्ट जोन के लिए इस टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाले वे तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है दलीप ट्रॉफी का फाइनल
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में इस वक्त ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने सामने हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने अपना स्कोर 550 के पार पहुंचा दिया है। इसमें ईशान किशन का जबरदस्त दोहरा शतक शामिल है। उन्होंने पहले अपना शतक पूरा किया और कुछ ही देर बाद डेढ़ सौ का आंकड़ा भी पार कर लिया। इसके बाद वे दोहरा शतक पूरा करने में भी कामयाब हो गए। ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका दोहरा शतक है। इससे पहले वे वनडे इंटरनेशनल में भी एक डबल सेंचुरी लगा चुके हैं।
ईस्ट जोन के लिए अरुण लाल और सबा करीब भी लगा चुके हैं दोहरा शतक
ईशान ने केवल 270 बॉल पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और 26 चौके लगाए। खास बात ये रही कि उन्होंने चौके से ही अपनी डबल सेंचुरी पूरी की। इससे पहले दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए दो बार अरुण लाल और एक बार सबा करीब भी दोहरा शतक लगा चुके हैं। इस हिसाब से वे ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
करीब 39 साल पुराना अंशुमान गायकवाड का रिकॉर्ड ध्वस्त
खास बात ये भी है कि ईशान किशन टीम के कप्तान हैं और ये फाइनल मैच है। इससे पहले केवल अंशुमान गायकवाड ही ऐसा कर पाए हैं। साल 1987 में गायकवाड ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में कप्तान के तौर पर 216 रनों की पारी खेली थी। अब ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। यानी करीब 39 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की है।
दो बार लगा है दलीप ट्रॉफी में तिहरा शतक
दलीप ट्रॉफी के इतिहास में अब तक केवल दो ही बार ऐसा हुआ है, जब किसी बल्लेबाज ने 300 रनों की पारी खेली हो। रमन लांबा ने 320 रन और गगन खोड़ा ने पूरे 300 रन दलीप ट्रॉफी में लगाई है। उनके अलावा और कोई बल्लेबाज 300 रन नहीं बना पाया है। ये भी एक रिकॉर्ड है।
यह भी पढ़ें
भारत से सीरीज खेलने के लिए व्याकुल है पाकिस्तान, आईसीसी जल्द ले सकता है फैसला
टीम इंडिया एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची, क्या फिर होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला