चुनाव आयोग ने देश की 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक संसदीय सीट के लिए उपचुनाव 6 अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी। बता दें कि इन सभी सीटों पर विधायकों और सांसदों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हो रहे हैं।

किन विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव?

  1. मदुरंतकम (तमिलनाडु)
  2. धारापुरम (तमिलनाडु)
  3. थट्टांचावडी (पुडुचेरी)
  4. रेजीनगर (पश्चिम बंगाल)
  5. नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल)

लोकसभा सीट-

  1. नौगांव (असम)

असम की नौगांव लोकसभा सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने इस्तीफा दिया था, जिसके बाद वहां उपचुनाव हो रहे हैं। अन्य 5 विधासभा सीटों पर भी संबंधित जनप्रतिनिधियों ने इस्तीफा दिया है। पश्चिम बंगाल की रेजीनगर से विधायक हुमायूं कबीर और नंदीग्राम से CM सुवेंदु अधिकारी ने इस्तीफा दिया था। तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर विधायक मरागथम कुमारवेल  और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने इस्तीफा दिया था। वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट से विधायक एन. रंगासामी ने इस्तीफा दिया था।

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment