Last Updated:
Purnia Sugar Free Mithai Shop: त्योहारों पर मिठाई खाने का मन तो हर किसी का होता है, लेकिन डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अक्सर मीठे से परहेज करना पड़ता है. ऐसे लोगों के लिए पूर्णिया की हिंद डेयरी शुगर-फ्री मिठाइयों और नमकीन का विकल्प उपलब्ध करा रही है. टैक्सी स्टैंड के पास स्थित इस दुकान पर सालभर कई तरह की शुगर-फ्री मिठाइयां मिलती हैं, वहीं त्योहारों पर भी लोग यहां अपनी पसंद की मिठाई खरीद सकते हैं. हालांकि विशेषज्ञों की सलाह है कि शुगर-फ्री मिठाई का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.
कोई भी पर्व-त्योहार आता है तो मिठाइयों की धूम मच जाती है. हर दुकान में तमाम तरह के अलग-अलग पकवान बनते हैं जिनका स्वाद बेमिसाल होता है. हालांकि आजकल की लाइफस्टाइल में बहुत बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज यानी मधुमेह के शिकार हो गए हैं. ऐसे लोगों को मीठा खाना मना होता है. तो क्या त्योहार बीत जाए और डाएबिटीज के पेशेंट मुंह मीठा ही न करें.
नहीं ऐसा नहीं है, हर शहर में कई ऐसी दुकानें होती हैं जहां शुगर फ्री मिठाई मिलती हैं. इसी क्रम में पूर्णिया में हिंद डेयरी की दुकान शुगर-फ्री मिठाइयों और नमकीन के लिए जानी जाती है. यह दुकान उन लोगों के लिए ऑप्शन देती है, जो डायबिटीज से पीड़ित हैं या चीनी रहित खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहते हैं.
पूर्णिया के टैक्सी स्टैंड के पास स्थित हिंद डेयरी के संस्थापक इंद्र चौरसिया ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वाद के साथ शुगर-फ्री विकल्प उपलब्ध कराना है. उनकी दुकान पर शुगर-फ्री मिठाइयां, नमकीन और अन्य व्यंजन साल भर उपलब्ध रहते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पर्व-त्योहार के समय भी यहां तमाम तरह की मिठाइयां मिलती हैं जिनका सेवन शुगर फ्री मिठाई की इच्छा रखने वाले लोग कर सकते हैं. आप दुकान पर जाकर अपनी पसंद की मिठाई खरीद सकते हैं. मिठाई के दाम भी वैरायटी के हिसाब से अलग होते हैं.
त्योहारों पर, जब लोग मिठाई खाते हैं, तो डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अक्सर परहेज करना पड़ता है. हिंद डेयरी की शुगर-फ्री मिठाइयां उन्हें बिना किसी अतिरिक्त नुकसान के त्योहार का आनंद लेने का अवसर देती हैं. दुकान के अनुसार, यहां मिलने वाले शुगर-फ्री उत्पादों की 100 प्रतिशत गारंटी दी जाती है. आप बेफिक्र होकर मीठा खा सकते हैं और शुगर बढ़ने की चिंता से मुक्त रह सकते हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि भले मिठाई शुगर-फ्री हो पर उसका सेवन सीमा में ही करना चाहिए.