महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बड़ी ही दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पसंद के संस्थान में एडमिशन न मिलने के कारण एक छात्र इतना आहत हो गया कि उसने अपनी जान दे दी है। हैरान करने वाली बात ये भी है कि आत्महत्या करने वाले छात्र ने 12वीं की साइंस कैटेगरी की परीक्षा में 95.7 प्रतिशत नंबर हासिल किए थे। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
क्या था आत्महत्या का कारण?
पुलिस ने सोमवार को इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि मृतक नाबालिग छात्र घोड़बंदर रोड स्थित हीरानंदानी एस्टेट में रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, छात्र 12वीं के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, शिबपुर में एडमिशन लेना चाहता था और वहां से बीएस-एमएस की डबल डिग्री हासिल करना चाहता था। हालांकि, एंट्रेंस परीक्षा में उसे 10,474वीं रैंक मिली। इस कारण से उसी संस्थान में सीट नहीं मिली जिससे वह काफी ज्यादा निराश था। बता दें कि दूसरी ओर महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सार्वजनिक शौचालय में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।
खबर अपडेट हो रही है…
डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।
या
TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)
(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
ये भी पढ़ें- नवी मुंबई में कैब ड्राइवर ने महिला यात्री से की छेड़छाड़, कपड़े उतारने की कोशिश; मामला दर्ज