वुमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम पाकिस्तान बन गई है। भारत से बुरी तरह हारने के बाद पाकिस्तान का आगे बढ़ना मुश्किल लग रहा था, लेकिन उन्होंने अपने आखिरी मैच में हांगकांग को आसानी से हराकर टॉप 4 में जगह बना ली। अब पाकिस्तान भी भारत वाले ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंच गया है। ग्रुप बी से श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं आखिरी जगह के लिए बांग्लादेश और यूएई के बीच आज मैच खेला जाएगा।

भारत ने सबसे पहले सेमीफाइनल में बनाई जगह

वुमेंस एशिया कप 2026 में सबसे पहले भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। भारत के साथ ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी। इसके बाद सोमवार 7 सितंबर की रात को पाकिस्तान ने भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। अब 11 सितंबर को दूसरे सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। पाकिस्तान ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहा जबकि श्रीलंका ग्रुप बी में पहले नंबर पर रहा है।

बांग्लादेश और यूएई के बीच होगा वर्चुअल क्वार्टर फाइनल

ग्रुप बी से सेमीफाइनल की चौथी टीम का फैसला होना बाकी है। टूर्नामेंट में मंगलवार को (8 सितंबर) बांग्लादेश और यूएई (UAE) के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें श्रीलंका से हार चुकी हैं और इंडोनेशिया को हरा चुकी हैं। इसलिए आज का यह मैच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह है, जिसे जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इस मैच की विजेता टीम का सामना 10 सितंबर को पहले सेमीफाइनल में भारत से होगा।

वुमेंस एशिया कप 2026 में एक भी मैच नहीं हारी है टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका ये दोनों टीमें ऐसी हैं जो इस एशिया कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। भारतीय महिला टीम ने ग्रुप स्टेज में पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों से हराया। उसके बाद उन्होंने पाकिस्तान को 7 विकेट और हांगकांग को 137 रनों से मात दी। श्रीलंका की टीम इस एशिया कप में यूएई, इंडोनेशिया और बांग्लादेश को हरा चुकी है। अब सेमीफाइनल में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी। थाईलैंड, हांगकांग और इंडोनेशिया की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

यह भी पढ़ें

4 गेंदों में पलट गया मैच, अभिषेक शर्मा ने गेंद से किया शानदार कमबैक, शुभमन गिल को लौटना पड़ा पवेलियन

करुण नायर का सेलेक्टर्स को करारा जवाब, दलीप ट्रॉफी फाइनल से बाहर होते ही ठोक दिया शतक

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment