Last Updated:
Crispy Aloo Fry Recipe: कई बार ऐसा होता है कि घर पर मेहमान आ जाते हैं और घर पर कोई स्नेक्स नहीं होता या फिर बच्चे स्नेक्स खत्म कर देते हैं. ऐसे में आप खासतौर पर मात्र एक आलू से आलू फ्राई बना सकते हैं, जिसे बनाना मात्र 2 मिनट का काम है और खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है. यहां जानें बनाने का आसान देसी तरीका. आइये जानते हैं रांची की फेमस गृहणी उर्मिला से.
रांची की गृहणी उर्मिला बताती हैं कि कई बार ऐसा होता है कि हमारे घर में कई बच्चे आ जाते हैं. ऐसे में समझ में नहीं आता हम इनको क्या दें. ऐसे में बच्चे बाहर में फ्रेंच फ्राइज बेहद ही चाव से खाते हैं, यह बिल्कुल वैसा ही कुरकुरा होता है. इस आलू फ्राई को हम लोग घर में भी बना सकते हैं. इसे बच्चे से लेकर बड़े तक बेहद ही पसंद करते हैं.
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़ा आलू लेना होगा. ध्यान रहे, आलू एकदम बड़ा वाला होना चाहिए और उसको एकदम फ्रेंच फ्राइज वाले शेप में काट लें और पानी में 2 मिनट के लिए छोड़ दें. अच्छे से जब यह धुल जाए तो एक कढ़ाई चढ़ाई और उसमें तेल डालें. ध्यान रहे, तेल आपको थोड़ा अधिक डालना है, ताकि अच्छे से फ्राई हो जाए.
यहां बस आपको तेल थोड़ा सा गर्म रखना है. मतलब आंच मीडियम से थोड़ा अधिक, ताकि अच्छा कुरकुरा फ्राई हो पाए और फिर इसमें आपने जो लंबे-लंबे पीस आलू के काटे हैं. वह उसमें डाल दीजिए और चलाते रहिए वरना यह जल सकता है और अपने आंच को तेज रखें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब आप देखेंगे धीरे-धीरे गोल्डन फ्राई हो रहा है, इसके बाद एक चुटकी हल्दी डाल दीजिए. ध्यान रहे, आपको नमक नहीं डालना है. जब यह गोल्डन फ्राई हो जाए तो उसे नीचे उतार लीजिए और फिर आपको ऊपर से इसमें थोड़ा सा काला नमक डालना है.
थोड़ा सा धनिया पाउडर और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा चाट मसाला. इन सभी को डालकर हाथ से मिला दीजिए. लीजिए बनकर तैयार है आपका क्रिस्पी आलू फ्राई और इस प्लेट में गरमा गरम सर्व करिए और खाने में क्या टेस्टी लगता है. इसके साथ आप टमाटर सॉस भी दे सकते हैं.