Last Updated:

Filter Coffee Dehradun : देहरादून में चाय का दबदबा हमेशा से रहा है, लेकिन अब पारंपरिक दक्षिण भारतीय फिल्टर कॉफी धीरे-धीरे यहां के लोगों के दिलों में जगह बना रही है. चाय की पत्तियों को पानी और दूध के साथ उबाला जाता है, दूसरी तरफ फिल्टर कॉफी डिक्रॉक्शन पद्धति से बनाई जाती है. फिल्टर कॉफी अपने कड़वे-मीठे स्वाद और तीखी सुगंध के साथ बदन में तुरंत ताजगी भरती है. आप देहरादून के राजपुर रोड पर ‘अधीर एंड अप्पा कॉफी’ में असली दक्षिण भारतीय स्वाद का मजा ले सकते हैं. यहां का माहौल और परोसने का तरीका लोगों को दक्षिण भारत के कैफे का अनुभव कराता है. क्लेमनटाउन का ‘श्री उत्सव रेस्टोरेंट’ भी अपनी फिल्टर कॉफी के लिए मशहूर है.

राजपुर रोड, पलटन बाजार और वसंत विहार जैसे प्रमुख इलाकों के कैफे में यह कॉफी अपने ऑथेंटिक टेस्ट के साथ परोसी जा रही है. पीतल या स्टील के पारंपरिक डबरा-सेट में गर्मागर्म मिलने वाली यह कॉफी न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसे पीने का अपना एक अलग सांस्कृतिक अंदाज भी है.

फिल्टर कॉफी का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी विशेष निर्माण प्रक्रिया है, जो इसे नियमित चाय से बिल्कुल अलग और खास बनाती है. जहां चाय की पत्तियों को पानी और दूध के साथ सीधे उबाला जाता है, वहीं फिल्टर कॉफी को ‘डिक्रॉक्शन’ पद्धति से तैयार किया जाता है. ताजी पिसी हुई कॉफी बीन्स को विशेष फिल्टर में रखकर धीरे-धीरे गर्म पानी से छाना जाता है, जिससे इसका गाढ़ा रस तैयार होता है.

इस तैयार गाढ़े डिकॉक्शन को फिर उबलते हुए मलाईदार दूध और स्वादानुसार चीनी के साथ मिलाया जाता है. इसके बाद इसे बर्तन से डबरा में काफी ऊंचाई से उछालकर मिलाया जाता है, जिससे इसके ऊपर एक बेहतरीन झाग बन जाता है. चाय जहां आपको एक हल्की और राहत देने वाली चुस्की का अहसास कराती है, फिल्टर कॉफी अपने कड़वे-मीठे स्वाद और तीखी सुगंध के साथ तुरंत ताजगी भर देती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्टर कॉफी में इस्तेमाल होने वाली कॉफी बीन्स में चिकोरी मिलाई जाती है, जो इसके गाढ़ेपन और सुगंध को बढ़ा देती है. चिकोरी की वजह से इसका स्वाद चाय के मुकाबले काफी तीखा और लंबे समय तक जुबान पर टिकने वाला होता है. यही वजह है कि देहरादून में चाय के शौकीन भी जब एक बार इस झागदार फिल्टर कॉफी का स्वाद चख लेते हैं, तो इसके अनूठेपन के कायल हो जाते हैं.

अगर आप देहरादून के राजपुर रोड पर हैं, तो ‘अधीर एंड अप्पा कॉफी’ में असली दक्षिण भारतीय स्वाद का मजा ले सकते हैं. यह जगह अपने प्रामाणिक डिकॉक्शन और पारंपरिक फिल्टर कॉफी के लिए कॉफी प्रेमियों के बीच काफी मशहूर है. यहां का माहौल और परोसने का तरीका लोगों को सीधे दक्षिण भारत के कैफे का अनुभव कराता है.

सहारनपुर मार्ग सुभाष नगर क्षेत्र में स्थित ‘मद्रास प्रीमियम कॉफी’ भी शहर के कॉफी प्रेमियों के बीच बेहद मशहूर आउटलेट बन चुका है. इसके अलावा, इसी मार्ग पर मौजूद ‘उडुपी कैफे’ के आउटलेट्स पर भी पारंपरिक साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी का मजा लिया जा सकता है.

क्लेमनटाउन के टर्नर रोड स्थित ‘श्री उत्सव रेस्टोरेंट’ भी अपने ग्राहकों को उम्दा और प्रामाणिक फिल्टर कॉफी परोसने के लिए जाना जाता है. दक्षिण भारतीय व्यंजनों के शौकीन लोग यहां खासतौर पर कॉफी की चुस्कियां लेने पहुंचते हैं. शाम को यहां का माहौल देखने लायक होता है. कॉफी के दीवाने यहां दूर-दूर से आते हैं.

चकराता रोड पर स्थित ‘मद्रास मिल्स’ भी फिल्टर कॉफी के मुरीदों के लिए एक बेहतरीन ठिकाना है. देहरादून के ये तमाम आउटलेट्स चाय की संस्कृति वाले इस शहर में दक्षिण भारतीय कॉफी का स्वाद घोलकर लोगों को एक नया और ऑथेंटिक जायका दे रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Write A Comment