बिहार के बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों का दर्द सुनने पहुंचे अधिकारियों और नेताओं के सामने व्यवस्था की पोल खुल गई। चमथा दियारा के बाढ़ पीड़ितों ने जब प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव के सामने राहत सामग्री छीनने और मारपीट की शिकायत की तो साथ मौजूद स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सीओ को फटकार लगाते हुए पुलिस की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से राहत बांटने की हिदायत दी। मामले पर प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार के खजाने पर पहला हक पीड़ितों का है और पुलिस सुरक्षा में हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

मंत्री जी ने लगाई सीओ की क्लास

दरअसल बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों ने प्रभारी मंत्री से राहत को लूट लेने और नहीं मिलने की शिकायत की तो प्रभारी मंत्री के साथ खड़े पूर्व मंत्री सह बछवारा विधायक सुरेन्द्र मेहता ने सीओ को फटकार लगाई। पूर्व मंत्री ने गुस्से में कहा ए सीओ साहब इधर आइये उधर कहां भाग रहें है क्या कह रहा है, भुसा आता है सब लोग लूट के चला जाता है कमजोर है तो कौन देखेगा इनको बोलने दीजिए पन्नी आएगा लूट लेगा, भुसा आएगा लूट लेगा, जानवर आएगा उसको भगा देगा यही तमाशा हो रहा है। आप पुलिस लेकर आइये और पुलिस की देखरेख में यहां बटवाइए, आज सुबह भी मारपीट हुआ है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बाढ़ पीड़ितों को मिले राहत सामान
दरअसल  09 सितंबर को एक बाढ़ पीड़ित ने प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव और बछवारा के विधायक सह पुर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता के सामने कहा कि राहत आता है लेकिन दूसरे लोग मारपीट कर लूट लेते हैं । यह बात सुनकर विधायक आपा खो बैठे और साथ चल रहे सीओ की जमकर फटकार लगा दी। दरअसल बेगूसराय जिले के बछवारा प्रखंड के चमथा दियारा के बाढ़ पीड़ित बॉर्डर इलाके समस्तीपुर जिले के विद्यापति स्कूल में शरण लिए हुए हैं जहां बाढ़ पीड़ितों को भोजन और राहत दिया जा रहा है। कल प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे थे, साथ में स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता भी थे इसी दौरान एक बाढ़ पीड़ित ने प्रभारी मंत्री के सामने शिकायत करने पहुंचा तो पहले उसे अधिकारियों और पुलिस ने हटा दिया लेकिन फिर प्रभारी मंत्री के बुलाने पर वह पहुंचा और कहा कि राहत आता है दूसरे लोग मारपीट कर लूट लेते हैं। यह बात सुनकर स्थानीय विधायक गुस्सा हो गए और सीओ की फटकार लगाई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि विद्यापति विद्यालय है वहां राहत को लेकर दो ग्रुप में विवाद हुआ है हमको जानकारी मिला है डीएम और एसपी को संज्ञान में दिया गया है और कहा है कि यहां पर पुलिस की देखरेख में राहत सामग्री दिया जाए। जो गरीब आदमी है उसको दिया जाए, साथ ही हर केंद्र पर सुनिश्चित किया जाए कि बाढ़ पीड़ितों को चारा भी मिले और खाना भी मिले। बाढ़ पीड़ितों को कहीं कोई कठिनाई न हो , सरकार के खजाने पर सबसे पहला हक बाढ़ पीड़ितों का है। 

(रिपोर्ट – संतोष श्रीवास्तव )





Source link

Write A Comment