मुजफ्फरपुर: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का खुमार एक युवक पर इस कदर चढ़ा कि वह पैसों और दूरी की परवाह किए बिना अपनी प्रेमिका की तलाश में 350 किलोमीटर का सफर तय कर यूपी के मिर्जापुर से बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंच गया। युवक जेब में महज 50 रुपये लेकर 5 साल पुराने अपने इंस्टाग्राम प्यार को पाने के लिए सरैया में भटकता रहा और खुशबू की तलाश की। 

पांच साल पुरानी प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचाने के लिए युवक 350 किलोमीटर दूर से मुजफ्फरपुर पहुंच गया। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती और प्यार के चक्कर में युवक ने दूरी और पैसों की परवाह किए बिना अपनी कथित प्रेमिका खुशबू की तलाश में पूरे सरैया की खाक छान डाली।

जानकारी के अनुसार, युवक जिस युवती की तलाश में आया है, उसका नाम खुशबू बताया जा रहा है जो जिले के सरैया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवक एक ऑटो भाड़े पर करके सरैया अपनी प्रेमिका की तलाश में निकल गया। पूरे दिन उसने अपनी प्रेमिका खुशबू की तलाश की। दिनभर भटकने के बाद जब खुशबू का कोई सुराग नही मिला और ऑटो वालो को पैसे देने के लिए किराए के पैसे नहीं बचे तो ऑटो चालक उसे लेकर काजीमोहम्मदपुर थाने पहुंच गया।

परिजनों ने कहा- खुशबू को मान चुका है पत्नी, दीवानगी से परेशान है परिवार

काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद जब युवक के परिजनों से फोन पर संपर्क किया, तब परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक खुशबू को मन ही मन अपनी पत्नी मान चुका है और उसकी इस दीवानगी व सनक से पूरा परिवार काफी परेशान है। पिछले कई वर्षों से इसी के बारे में सोचता रहता है। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसे थाने में ही रोककर रखा जाए, वे लोग उसे वापस ले जाने के लिए मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

घर जाने से साफ इनकार, मुजफ्फरपुर में ही काम करने की जिद 

दूसरी तरफ, थाने में बैठा युवक अब भी अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। उसने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी सूरत में वापस मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) नहीं जाएगा। उसका कहना है कि वह मुजफ्फरपुर में ही कोई नौकरी या काम-धंधा ढूंढ लेगा और यहीं रहकर अपनी प्रेमिका खुशबू को खोजकर ही दम लेगा। फिलहाल काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस युवक को समझाने-बुझाने में जुटी है और उसके परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। यह मामला सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी और उसके प्रति युवक की दीवानगी को लेकर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इससे पहले मुजफ्फरपुर इसलिए चर्चा में रहा था क्योंकि मुजफ्फरपुर में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। राजस्थान नंबर कंटेनर से 375 कार्टन बरामद हुए थे और दो लोग गिरफ्तार हुए थे।  (इनपुट: मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार)

ये भी पढ़ें-

बिहार के मुजफ्फरपुर में 3 महीने से लापता कारोबारी दंपति की हत्या का खुलासा, छोटा भाई ही निकला कातिल





Source link

Write A Comment