आने वाले हफ्ते यानी 14 से 19 सितंबर के बीच अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट देखकर ही घर से बाहर निकलें। सितंबर महीने के मध्य में त्योहारों की बहार के कारण देश के कई राज्यों में बैंक लगातार बंद रहने वाले हैं। गणेश चतुर्थी, संवत्सरी और नुआखाई के चलते 14 और 15 सितंबर 2026 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 14 सितंबर को 7 राज्यों में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगे रहेंगी, जबकि 15 सितंबर को भी 3 राज्यों में बैंकों की छुट्टी होगी। खास बात यह है कि दो राज्यों में लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे।

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, हरितालिका तीज और वरसिद्धि विनायक व्रत के उपलक्ष्य में देश के 7 प्रमुख राज्यों के शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

  1. महाराष्ट्र
  2. कर्नाटक
  3. तमिलनाडु
  4. तेलंगाना
  5. आंध्र प्रदेश
  6. ओडिशा
  7. गोवा

15 सितंबर को भी 3 राज्यों में छुट्टी

गणेश चतुर्थी के अगले दिन यानी 15 सितंबर को भी त्योहारों का सिलसिला जारी रहेगा। संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के अवसर पर 3 राज्यों के शहरों में शाखाएं बंद रहेंगी:

  1. गुजरात
  2. ओडिशा
  3. गोवा

गोवा और ओडिशा में लगातार दो दिन छुट्टी

बैंक ग्राहकों के लिए खास बात यह है कि गोवा और ओडिशा में 14 और 15 सितंबर दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए इन राज्यों में रहने वाले लोगों को बैंक से जुड़ा जरूरी काम पहले ही निपटा लेना बेहतर होगा।

18 सितंबर को मेघालय में रहेगा अवकाश

आगामी हफ्ते में 18 सितंबर को पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में सेंग कुट स्नेम या स्थानीय पर्व के चलते शिलांग सर्किल के बैंकों में अवकाश रहेगा।

आगामी हफ्ते का बैंक हॉलिडे कैलेंडर








तारीख

अवसर/त्योहार

प्रभावित राज्य

14 सितंबर

गणेश चतुर्थी / गणेश पूजा / वारासिद्धि विनायक व्रत / विनायक चतुर्थी / हरतालिका

महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गोवा

15 सितंबर

संवत्सरी / नुआखाई

गुजरात, ओडिशा, गोवा

18 सितंबर

यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे

मेघालय (शिलांग)

डिजिटल सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद आमतौर पर UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। हालांकि, किसी विशेष बैंक की सेवा या लेनदेन में अलग-अलग नियम लागू हो सकते हैं। इसलिए कैश निकालने या कोई जरूरी बैंकिंग काम करने की जरूरत हो तो पहले से तैयारी करना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें- सितंबर में कुल 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, जानें आपके राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक





Source link

Write A Comment