लुधियाना में रविवार को शाम के वक़्त आत्मा पार्क के बाहर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। पुलिस के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे और एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के लिए पहुंचे थे। पुलिस उनका पीछा कर रही थी, इसी दौरान आत्म नगर के पास मुठभेड़ हो गई। 

दोनों तरफ से 25 राउंड फायरिंग

पुलिस के अनुसार, गैंगस्टरों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से करीब 20 से 25 राउंड फायर हुए। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 

डोनी बल गैंग से जुड़े थे बदमाश

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक दोनों गैंगस्टर डोनी बल गैंग से जुड़े थे और उनके तार कुछ साल पहले हुए रवि ख्वाजके मर्डर केस से जुड़े विरोधी गैंग से थे। दोनों के पास एडवांस हथियार थे और वे अमृतसर से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी बाद में देगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment