भारत और अफगानिस्तान के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई, जिसमें लंबे समय के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी देखने को मिली। मैदान पर वापसी करने के साथ ही बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में जब रहमनुल्लाह गुरबाज का विकेट हासिल किया तो उसी के साथ वह एक खास उपलब्धि भी हासिल करने में कामयाब हो गए। बुमराह अब टी20 क्रिकेट में 350 या उससे अधिक विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
जसप्रीत बुमराह ने भुवनेश्वर और चहल के क्लब का हिस्सा
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसमें पूरी तरह से फिट होने के बाद अब वह अफगानिस्तान के खिलाफ इस टी20 सीरीज से वापसी कर रहे हैं। बुमराह ने अपनी फिटनेस का सबूत पहले ही ओवर में दिया जब उन्होंने दूसरी गेंद पर अफगानिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज को डक पर अभिषेक शर्मा के हाथों स्लिप में कैच आउट कराने के साथ पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। यह बुमराह का उनके टी20 करियर का 350वां विकेट था, जिसके साथ ही अब वह टी20 क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ी के रूप में युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी
- युजवेंद्र चहल – 396 विकेट
- भुवनेश्वर कुमार – 353 विकेट
- जसप्रीत बुमराह – 350 विकेट
- पीयूष चावला – 329 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन – 322 विकेट
बुमराह की फिटनेस पर रहने वाली हैं सबसे ज्यादा नजरें
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर काफी नजरें रहने वाली हैं क्योंकि टीम इंडिया का इसके बाद शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। इसमें बुमराह का स्क्वाड में होना काफी अहम है। इस साल के आखिरी में टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर बुमराह की अहम भूमिका रहेगी ऐसे में उनकी फिटनेस काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें
हरमनप्रीत से नो-हैंडशेक विवाद के बाद निगार सुल्ताना की बढ़ीं मुश्किलें, बोर्ड ने भी झाड़ा पल्ला
ICC टेस्ट रैंकिंग में हुई उठापटक, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ होने के साथ हुआ बेड़ागर्क