होमफोटोलाइफ़फूड

प्याज को ऐसे भूनें, फिर धीमी आंच पर पकाएं मटन, जमुई के शंभू की स्पेशल रेसिपी

Last Updated:

Jamui Famous Mutton Recipe: जमुई के मुन्ना ढाबा में शंभू गुप्ता पिछले करीब 20 वर्षों से अपने हाथों से ऐसा मटन तैयार कर रहे हैं, जिसके स्वाद के लिए स्थानीय लोगों के साथ पटना और मुजफ्फरपुर से भी ग्राहक पहुंचते हैं. शंभू के मुताबिक, स्वादिष्ट मटन बनाने के लिए मसालों का ढेर लगाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि प्याज को अच्छी तरह भूनना और मटन को धीमी आंच पर पकाना ही असली राज है. यहां ग्राहकों को चाप, नल्ली और सीना समेत अपनी पसंद का पीस चुनने का विकल्प मिलता है और मटन की प्लेट 190 रुपये से शुरू होती है.

मटन के शौकीनों के लिए सिर्फ मसाले ही स्वाद की पहचान नहीं होते, बल्कि उसे पकाने का तरीका भी मायने रखता है. जमुई के मुन्ना ढाबा में पिछले करीब 20 वर्षों से शंभू गुप्ता अपने हाथों से ऐसा मटन तैयार कर रहे हैं. जिसके स्वाद के कायल जमुई ही नहीं पटना और मुजफ्फरपुर तक के लोग हैं. शंभू का कहना है कि स्वादिष्ट मटन बनाने के लिए ढेर सारे मसालों की जरूरत नहीं होती. इसको सही तरीके से भूनना और धीमी आंच पर पकाना ही असली राज है. जानें इनकी रेसिपी.

जमुई में मौसम चाहे गर्मी का हो, बारिश का या सर्दी का, नॉनवेज खाने के शौकीनों की पसंद कम नहीं होती. इसी बीच शंभू गुप्ता ने अपने हाथों के मटन से अलग पहचान बनाई है. वह करीब दो दशक से मटन बनाने का काम कर रहे हैं. फिलहाल जमुई के मुन्ना ढाबा में काम करते हैं. यहां आने वाले ग्राहकों को उनके हाथों से तैयार मटन परोसा जाता है. शंभू के बनाए मटन का स्वाद लेने के लिए दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं. कई ग्राहक ऐसे हैं, जो एक बार मटन खाने के बाद दोबारा यहां लौटकर आते हैं.

शंभू बताते हैं कि मटन बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को अच्छी तरह भुना जाता है. इसके बाद उसमें मटन डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह भूनते हैं. मटन को धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे उसका स्वाद और जायका बेहतर हो जाता है. उनके यहां ग्राहकों को अपनी पसंद का पीस चुनने का विकल्प भी मिलता है. मटन में चाप, नल्ली, सीना और केवल हड्डी के पीस उपलब्ध हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मुन्ना ढाबा में 190 रुपये में एक प्लेट मटन के साथ चावल और दो पीस मटन दिया जाता है. वहीं, चार पीस मटन की कीमत 370 रुपये है. ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार पीस चुनकर इसका स्वाद ले सकते हैं. शंभू के हाथों का मटन सिर्फ ढाबे तक सीमित नहीं है. कई लोग घर या किसी खास आयोजन के लिए भी उनसे मटन बनवाते हैं.

इसके लिए ग्राहक मटन लेकर आते हैं. शंभू उसे तैयार करके देते हैं. एक किलो मटन बनाने की मजदूरी 300 रुपये ली जाती है. करीब 20 वर्षों से मटन बनाने वाले शंभू के हाथों का स्वाद अब जमुई की खास पहचान बन चुका है. यही वजह है कि स्थानीय लोगों के साथ दूसरे जिलों से आने वाले लोग भी उनके बनाए मटन का स्वाद लेने पहुंचते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment