मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस पर देसी बम से हमला हुआ है। इस हमले में एक ASI घायल हुआ है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मुर्शिदाबाद जिले के सालार इलाके में जुएं का अड्डा चल रहा है। जब पुलिस ने गैर-कानूनी काम को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस को निशाना बनाया और पुलिस पर बम फेंके। 

पुलिस को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में एक ASI सादिक अली घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। सोमवार सुबह से ही इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस कई स्थानीय लोगों को डिटेन कर पूछताछ कर रही है। (रिपोर्ट- मुर्शिदाबाद से कौशिक अधिकारी) 

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment