भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन चोट के कारण बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं। वरुण के बाहर होने की वजह से अब टीम इंडिया को दूसरे टी20 मैच में बदलाव करना पड़ेगा। दूसरे टी20 में भारतीय टीम उनकी जगह किसे शामिल करती है ये देखने वाली बात होगी।
वरुण चक्रवर्ती की जगह किसे मिल सकता है मौका?
टीम इंडिया के पास वरुण चक्रवर्ती के विकल्प के रूप में भारतीय टीम में रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई को तरजीह दे सकता है क्योंकि वे पूर्व T20 नंबर-1 गेंदबाज रह चुके हैं। वो वरुण के लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। पहले मैच में वरुण ने शानदार गेंदबाजी की थी और वहां उन्होंने 4 ओवर में केवल 16 रन देकर 1 विकेट हासिल किए थे। उनके खिलाफ अफगानी टीम का कोई भी बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना पाया था। अब वरुण के बाहर होने से भारत को अपनी रणनीति बदलनी पड़ेगी।
T20I में अभी तक कैसा रहा है रवि बिश्नोई का प्रदर्शन?
रवि बिश्नोई की बात करें तो वह अब तक कुल 49 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 48 पारियों में 20.55 के औसत और 7.46 की इकॉनमी से 67 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा वह भारत के लिए एक वनडे मैच भी खेल चुके हैं। वहां उन्होंने एक विकेट हासिल किया था। T20I में रवि बिश्नोई का डेब्यू साल 2022 में हुआ था और वह आखिरी बार इसी साल जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर खेलते हुए नजर आए थे। अब उन्हें इस मैच में खेलने का मौका मिलता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।
क्या ओपनिंग कॉम्बिनेशन में होगा कोई बदलाव?
पहले मैच में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करने आए थे, लेकिन वे बिना कोई बड़ा स्कोर बनाए आउट हो गए। लेकिन टीम मैनेजमेंट एक और मैच के लिए संजू सैमसन पर भरोसा जता सकता है। इस वजह से माना जा रहा है कि भारतीय टीम अगले मैच में सिर्फ एक बदलाव के साथ ही मैदान में उतरेगी। पहले टी20 में संजू के फ्लॉप होने के बाद से फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या दूसरे टी20 में संजू की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें
ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी कब तक रहेंगे एसीसी अध्यक्ष, क्या शुरू हो चुकी है उल्टी गिनती?
एशेज 2027 पर सस्पेंस! स्टीव स्मिथ ने दिए संन्यास के संकेत, बोले- पता नहीं तब तक रहूंगा या नहीं