होमफोटोलाइफ़फूड

रोज-रोज की परवल की सब्जी से हो गए बोर, आमिल वाली खट्टी-चटपटी भरवां परवल ट्राई

Last Updated:

Bharwa Parwal Ki Recipe: बार-बार परवल की वही पुरानी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो अब नयी डिश ट्राई करिए. आज हम आपको पूरी रेसिपी बताएंगे जिसमें आमचूर (आमिल) के साथ मसालेदार भरवां परवल बनाया जाता है. यह सीजन परवल का है और अभी यह मार्केट में सस्ता मिलता है लेकिन लोग इसे खाना नहीं चाहते. परवल की वही पुरानी रेसिपी पकौड़े, भुजिया, भरता, सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो आज आपको बिल्कुल खट्टी और चटपटी भरवां परवल की सब्जी की पूरी रेसिपी बताते हैं.

इसमें आमिल या अमचूर का होना सबसे जरूरी है. ऐसे बनाते हैं, परवल की भरवां सब्जी जिसे खाकर आप बोर नहीं होंगे, बल्कि बहुत ही स्वादिष्ट लगेगी. यह बिल्कुल पारंपरिक देसी स्टाइल में बनती है.

मिथिला में आम के मौसम में कच्चे आम को टुकड़ों में काटकर सुखाते हैं और फिर उसे सालभर सब्जी में डालकर, साग या किसी भी व्यंजन में खट्टापन और स्वाद लाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. यहां आमचूर पाउडर की जगह आमिल का उपयोग होता है.

परवल की भरवां सब्जी में बहुत सारा आमिल का इस्तेमाल होता है, तब इसका स्वाद हर बाइट में आता है यह रेसिपी खाकर आप परवल को नहीं भूलेंगे, बल्कि यह टेस्ट जरूर दोबारा बनाकर खाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

परवल की भरवां सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले परवल को छीलकर साफ कर लेते हैं और बीच से काटकर उसके बीज को निकाल लेते हैं, जो पीसकर मसाला भरने में उपयोग होगा. इधर परवल को तेल में फ्राई कर लेते हैं.

मसाला भरने के लिए इसमें सबसे जरूरी है कि परवल के बीज, लहसुन, मिर्च और आमिल को पानी में भिगोकर उसे पीस लें. फिर कड़ाही में तेल और जीरा, तेज पत्ता चटकने पर कटा हुआ प्याज और पिसा हुआ मसाला डालकर नमक, मिर्च, धनिया, हल्दी पाउडर डालकर मसाला पकाएंगे और अब इसे फ्राई परवल में भरना है.

अब ग्रेवी बनाने के लिए पिसा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक को कड़ाही में तेल और जीरा पकने पर पिसा मसाला और घरेलू मसाला हल्दी, मिर्च, धनिया, गरम मसाला डालकर पकाएंगे. पकने पर कम ग्रेवी डालेंगे और फिर जब रस बन जाए तो भरा हुआ परवल को ग्रेवी में डालकर पकाएंगे. यह भरवां सब्जी परवल का बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment