प्रयागराज के हंडिया इलाके में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। गंभीर रूप से घायल सपा नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने सपा नेता को मृत घोषित कर दिया। पवन यादव की मौत से परिवार में मातम और करीबियों में गम व गुस्सा छा गया है।

बाइक से आए, गोलियां दागी और भाग गए

गंगानगर जोन के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पवन यादव सड़क पर किसी काम से रुके थे तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों नें उनके ऊपर फायरिंग कर दी। पवन यादव कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से 3 बदमाश वहां पहुंचे, उनमें दो ने हेलमेट लगा रखा था। एक बदमाश ने पवन यादव पर फायरिंग। पीठ में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े तो हमलावर भाग निकले। इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हत्या किसने और किस वजह से की, यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारोपितों के बारे में पता लगा रही है। उधर, पवन यादव की मौत से परिवार में मातम और करीबियों में गम व गुस्सा छा गया है।

कौन थे पवन यादव?

बता दें कि पवन यादव प्रयागराज के हंडिया के मुंगराव गांव के रहने वाले थे। वह समाजवादी पार्टी के जिला सचिव के पद पर थे। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस CCTV कैमरा और अन्य माध्यमों से  गोली चलाने वालों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगा रही हैं की उनकी हाल में किसी से दुश्मनी तो नहीं हुई थी।

खबर अपडेट हो रही है… 





Source link

Write A Comment