Last Updated:

Garlic chutney recipe: बरसात में निमाड़ के बुरहानपुर की एक खास चटनी काफी फेमस है, जो 15 दिन तक खराब नहीं होती. यह लहसुन और लाल मिर्च से तैयार होती है और सफर के लिए भी बेहतरीन मानी जाती है. इसकी बनाने की विधि आसान है.

Garlic chutney recipe: मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में बरसात का मौसम आते ही लोगों का मन कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का करने लगता है. बारिश के मौसम में गरमा-गरम पकौड़े भजिए और अन्य व्यंजनों के साथ चटनी का स्वाद खाने का मजा और बढ़ा देता है. बुरहानपुर में ऐसी ही एक खास चटनी बनाई जाती है. जो अपने तीखे और चटपटे स्वाद के लिए काफी पसंद की जाती है. हम बात कर रहे हैं लहसुन और लाल मिर्च से तैयार होने वाली निमाड़ी चटनी की. इस चटनी की खासियत इसका स्वाद ही नहीं बल्कि इसका लंबे समय तक सुरक्षित रहना भी है. सही तरीके से तैयार और साफ-सुथरे एयरटाइट डिब्बे में रखने पर यह चटनी करीब 15 दिन तक चल सकती है. यही वजह है कि इसे सफर के दौरान साथ ले जाने के लिए भी पसंद किया जाता है. सफर के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है लोग इसलिए ठंड के समय में सबसे अधिक बनाते हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चटनी को बनाने के लिए मुख्य रूप से लहसुन, लाल मिर्च, तेल और जीरा इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले लहसुन को साफ कर लिया जाता है. इसके बाद लाल मिर्च और लहसुन को पीसकर तैयार किया जाता है. दूसरी ओर कड़ाही में तेल गर्म कर उसमें जीरे का तड़का लगाया जाता है. इसके बाद तैयार लहसुन और लाल मिर्च के मिश्रण को तेल में डालकर अच्छी तरह पकाया जाता है. चटनी को कुछ देर धीमी आंच पर पकाने से इसका स्वाद और खुशबू और बेहतर हो जाती है. जब चटनी अच्छी तरह तैयार हो जाए तो उसे ठंडा करके साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में रखा जाता है.

सफर के लिए भी है खास
लहसुन और लाल मिर्च की यह चटनी रोटी, पराठे, पूरी, पकौड़े और कई तरह के नाश्ते के साथ खाई जा सकती है. इसका चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है. खासकर बारिश के मौसम में गरमा-गरम भोजन के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. निमाड़ के बुरहानपुर की यह चटनी स्थानीय स्वाद और पारंपरिक खान-पान की खास पहचान मानी जाती है. कम सामग्री में आसानी से तैयार होने वाली यह चटनी स्वाद के साथ-साथ सफर में भी काम आने वाला विकल्प बन जाती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment