भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बीते कुछ समय से लगातार खराब चल रहे हैं। इस बीच अरब सागर में एक ऐसी घटना हुई है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार, बुधवार 15 सितंबर को शाम में भारतीय नौसेना और पाकिस्तानी नौसेना के जहाज के बीच समुंदर में टक्कर हो गई है। भारत ने इस घटना को लेकर विरोध जताया है और पाकिस्तान को समझौते का सम्मान करने की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग के प्रभारी (चार्ज डी अफेयर्स) को विदेश मंत्रालय में तलब भी किया गया है।
नौसेना ने दी पूरी घटना की जानकारी
भारतीय नौसेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर को उत्तरी अरब सागर में रूटीन सर्विलांस मिशन के दौरान पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत के पास आ गया। बताया गया है कि पाकिस्तानी जहाज तेज गति से चल रहा था और असुरक्षित व गैर-पेशेवर तरीके से हरकतें कर रहा था। इस कारण दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई। हालांकि, इस घटना के कारण किसी नुकसान की खबर नहीं है। ये पूरी घटना भारतीय नौसेना के नियमित निगरानी अभियान के दौरान हुई।
खबर अपडेट हो रही है…