Last Updated:
Burhanpur’s Famous Chikoli Dish: बुरहानपुर में बरसात के मौसम में घरों में गरमा-गरम और चटपटी पारंपरिक डिश चिकोली बनाई जाती है. यह गेहूं के आटे और तुवर की दाल से तैयार होती है, जिसे बनाना बेहद आसान है और यह स्वाद में लाजवाब होती है. यह निमाड़ की सबसे फेमस चिकोली डिश है इसको बहुत ही आसानी से तैयार किया जाता है यह जल्दी बन कर तैयार हो जाती है. आप भी आसान विधि से आपके घर पर तैयार कर सकते हैं.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में जैसे ही बरसात का मौसम शुरू होता है वैसे ही घरों की रसोई में गरमा-गरम और चटपटी पारंपरिक डिश बनने लगती है. निमाड़ की ऐसी ही एक खास डिश है चिकोली जिसे गेहूं के आटे और तुवर की दाल से तैयार किया जाता है. स्वाद में लाजवाब होने के साथ इसे बनाना भी बेहद आसान है.
लोकल 18 की टीम ने एक्सपर्ट महिला फूलाबाई से बात की तो उन्होंने बताया कि चिकोली बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. सबसे पहले गेहूं के आटे में थोड़ा नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लिया जाता है. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें हल्का बेल लिया जाता है. इन्हें छोटे आकार में काटकर अलग रख लिया जाता है. दूसरी तरफ तुवर की दाल को अच्छी तरह धोकर कुकर में पकाया जाता है. दाल पकने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक और घर में उपलब्ध मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद तैयार की गई चिकोली को दाल में डालकर अच्छी तरह पकाया जाता है. कुछ देर पकने के बाद चिकोली नरम हो जाती है और दाल के साथ मिलकर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
बरसात के मौसम में खाते हैं लोग
बरसात के मौसम में जब बाहर मौसम ठंडा होता है तब गरमा-गरम चिकोली खाने का अलग ही आनंद है. इसे बच्चे हों या बड़े सभी पसंद करते हैं. बुरहानपुर और आसपास के निमाड़ी इलाकों में बरसात के दिनों में यह पारंपरिक व्यंजन खास तौर पर घरों में बनाया जाता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, चिकोली की एक खास बात यह भी है कि सही तरीके से तैयार और सुरक्षित रखने पर इसे करीब 24 घंटे तक रखा जा सकता है. कम सामग्री आसान विधि और स्वादिष्ट जायके के कारण यह डिश आज भी निमाड़ की पारंपरिक रसोई का हिस्सा बनी हुई है.अगर इस बरसात में आप भी कुछ देसी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे और तुवर की दाल से बनने वाली निमाड़ की चिकोली जरूर आजमा सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें