दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी और उसे दूर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। यह घटना दिल्ली के अफ्रीका एवेन्यू रोड पर हुई। जानकारी के मुताबिक एक युवक सड़क के किनारे बाइक पर बैठा हुआ था, तभी 73 वर्षीय कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक पर बैठा युवक गिर गया, लेकिन कार सवार बाइक को दूर तक घसीटते हुए ले गया। सूचना के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और उसके चालक को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मेडिकल जांच की गई और उसमें शराब का कोई अंश नहीं मिला।

कार सवार ने बाइक में मारी टक्कर

पुलिस ने बताया कि 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे अफ्रीका एवेन्यू रोड पर, भीकाजी कामा प्लेस से आर.के. पुरम मेट्रो स्टेशन की ओर जाते समय एक सड़क हादसा हुआ। इस घटना की जानकारी आर.के. पुरम पुलिस स्टेशन को रात लगभग 10:22 बजे मिली, जिसके बाद पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि मुनिरका गांव के रहने वाले लगभग 21 वर्षीय तनिष टोकस सड़क के किनारे अपनी खड़ी काली मोटरसाइकिल पर बैठे थे। उनकी मोटरसाइकिल को वसंत कुंज के रहने वाले लगभग 73 वर्षीय वेणु गोपाल द्वारा चलाई जा रही नीले रंग की होंडा अमेज कार ने टक्कर मार दी।

बाइक को घसीटता ले गया कार सवार

पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण तनिष टोकस मोटरसाइकिल से गिर गए। इसके बाद होंडा कार मोटरसाइकिल को कुछ दूर तक घसीटती हुई ले गई। तनिष टोकस खुद कार के साथ नहीं घसीटे गए। उनकी मेडिकल जांच की गई और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। इस संबंध में, आर.के. पुरम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। जांच के दौरान, टक्कर मारने वाली नीले रंग की होंडा अमेज कार को ज़ब्त कर लिया गया है और आरोपी ड्राइवर वेणु गोपाल को पकड़ लिया गया है। आरोपी की भी मेडिकल जांच की गई और उसमें शराब का कोई अंश नहीं पाया गया। आगे की जांच जारी है। इससे पहले गुरुग्राम में भी एक कार सवार द्वारा महिला बाइकर को टक्कर मारने की घटना सामने आई थी।

यह भी पढ़ें-

जन्मदिन की पार्टी में खूनी खेल, चेहरे पर केक लगाने से नाराज बर्थडे बॉय ने कर दी दोस्त की हत्या; VIDEO भी सामने आया





Source link

Write A Comment