पाकिस्तान में कोहाट की मस्जिद में आज (शुक्रवार को) धमाका हो गया है। ये धमाका, जुमे की नमाज के बीच मस्जिद में हुआ है। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर है। ये ब्लास्ट उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में धमाका हुआ और इसमें कई लोग घायल हो गए।

कोहाट में ओल्ड पुलिस लाइन के पास हुआ ब्लास्ट

पुलिस अफसर ने आगे बताया कि यह ब्लास्ट प्रांत के कोहाट जिले में ओल्ड पुलिस लाइंस के पास हुआ। हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकी गुट ने इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी नहीं ली है। रेस्क्यू 1122 खैबर पख्तूनख्वा के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी के मुताबिक, खबर मिलने के कुछ ही देर बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

घायल लोगों को मौके से किया गया रेस्क्यू

उन्होंने आगे बताया कि कई लोग जख्मी हुए हैं और उन्हें शुरुआती इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल्स में ले जाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।

(इनपुट- PTI)

ये खबर अभी अपडेट हो रही है।





Source link

Write A Comment